घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकाल जाएगी वास्तु दोष को दूर करने के लिए समय समय पर रामचरित का पाठ या सुंदरकांड का पाठ करवाते रहें।

जानिए ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल
मेष :- आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे जल्द से पूरा करने का प्रयास करेंगे आरम्भ में थोड़ी परेशानी आएगी लेकिन अंततः सफल हो ही जायेंगे
कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे फिर भी आपके हिस्से का लाभ मिलकर ही रहेगा, धन के कारण मन की इच्छाओं को नही मारना पड़ेगा।
वृष :- आज आप अन्य लोगो से मतलब का व्यवहार रखेंगे जिस कारण काम पड़ने पर मदद करने की जगह लोग अपना स्वार्थ साधेंगे
संबंधों के प्रति लापरवाह रहेंगे जिससे घर मे अशांति के प्रसंग ज्यादा बढ़ेंगे।
महिलाओ के अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ विचार मेल नही खाएंगे।
मिथुन :- आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा लेकिन आज की मेहनत संध्या बाद से रंग लाने लगेगी आलस्य भी बने रहने से जल्दी से किसी कार्य के लिये हाँ नही करेंगे अपनी इस प्रवृत्ति को बदले अन्यथा भविष्य में आर्थिक परेशानी खड़ी होगी।
मनमानी रवैये के चलते भी हानि हो सकती है।
कार्य व्यवसाय में आज कुछ विशेष सफलता नही मिलेगी ,परिवार में आज किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति ना होने पर वातावरण खराब होगा।
कर्क :- आपके लिये आज का दिन सामान्य ही रहेगा। शारीरिक शिथिलता रहने पर भी कार्यो में व्यवधान नही आने देंगे।
मन में किसी दार्शनिक स्थल की योजना बनेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। चल- अचल संपत्ति से लाभ होगा।
प्रतिस्पर्धी आज आपके आगे ज्यादा देर नही टिक पाएंगे ,हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी परोपकार के लिए प्रेरित होंगे।
सिंह :- आज के दिन आपकी मानसिकता कम समय एवं परिश्रम से अधिक लाभ पाने की रहेगी पर आज आपके कार्यो में सफाई कम रहेगी विफलता मिलने पर क्रोध भी आएगा फिर भी कार्यो के प्रति एकाग्र रहे शीघ्र ही परिस्थितियां आपके अनुकूल बनने वाली है।
सहकर्मी सहयोग करने में आनाकानी करेंगे जिससे कुछ समय के लिए कार्यो में अवरोध रहेगा लेकिन शीघ्र ही अन्य विकल्प भी मिल जायेंगे।
कन्या :- आज का दिन भी आपकी आशाओ के विपरीत रहेगा।
दिन के आरंभ से ही कुछ गड़बड़ होने की आशंका रहेगी कार्य क्षेत्र अथवा परिवार में कोई छोटी-बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है अकस्मात होने से सतर्क होने का समय मुश्किल ही मिलेगा।
तुला :- आज सेहत भी अनुकूल रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों में काम कर लेंगे ,जो लोग अबतक आपके विपरीत चल रहे थे वो भी आपका सहयोग एवं प्रशंशा करेंगे फिर भी आकस्मिक वाद-विवाद के प्रसंग बनेंगे इससे बच कर रहें।
घर मे थोड़ी उग्रता रहने पर भी प्रेम बना रहेगा।
संतानो के विषय मे नई चिंता बनेगी वाहन अथवा उपकरणों से सावधानी बरतें दुर्घटना का भय है।
वृश्चिक :- आज महिलाये परिवार के प्रति अधिक समर्पित रहेंगी लेकिन आसक्ति अधिक रहने से मानसिक दुख के प्रसंग भी बनेंगे।
कार्य व्यवसाय में नए लाभ के अनुबंध मिलने की सम्भवना है लापरवाही से बचें।
आज आपके सभी कार्य स्वतः होते नजर आएंगे। परिजनों के सहयोग से भाग्योदय होगा।
धनु :- आज सार्वजिनक क्षेत्र पर नए व्यावहारिक संबंध बनेंगे परन्तु घर के सदस्यों की बात ना मानने के कारण आप अनुपयोगी ही रहेंगे।
कभी आकस्मिक उछाल कभी उदासीनता रहने से कार्य व्यवसाय में आज अनिश्चितता अधिक रहेगी।
व्यावसायिक अथवा पर्यटन यात्रा से लाभ कम खर्च ही अधिक होगा।
मकर :- आज हतोत्साहित ना हो आशानुकूल ना सही काम चलाने लायक लाभ अवश्य होगा।
पति पत्नी मे अथवा किसी अन्य से गरमा गरमी हो सकती है विवेकि व्यवहार अपनाए।
यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी आज टालना ही बेहतर रहेगा, खर्च सोच समझ कर ही करें।
कुंभ :- आज निवेश भी निसंकोच होकर कर सकते है लाभ ही होगा।
कुछ दिनों से जिस वस्तु की कामना कर रहे थे आज उसकी प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज कोई निकटस्थ व्यक्ति घर अथवा कार्य क्षेत्र पर आपके भेदों को सार्वजनिक कर सकता है सतर्क रहें।
मीन :- आपकी मनोवृति सुखोपभोग की अधिक रहेगी, जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उनके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके ही पक्ष में रहेंगे।
सरकारी कार्यो भी आज किसी के सहयोग मिलने से आगे बढ़ेंगे।
महिलाये आज जो भी विचारेंगी फल उसके विपरीत ही मिलेगा।
