Illegal weapons displayed on social media, serious questions raised on the action of Phoolbehad police
फेसबुक स्टोरी में युवक का असलहा लहराते फोटो वायरल, क्षेत्र में दहशत; लगातार मामलों के बावजूद पुलिस पर ढिलाई के आरोप
ब्यूरो अंशु वर्मा
Social Crime News update Lakhimpur:- लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के खुलेआम प्रदर्शन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन क्षेत्र के युवक फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर असलहों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन रहा है और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
हाल ही में एक युवक द्वारा हाथ में कथित अवैध असलहा लेकर फेसबुक स्टोरी लगाने का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल तस्वीर में युवक खुलेआम असलहा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। इस तरह की पोस्ट से न सिर्फ कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है, बल्कि युवाओं के बीच गलत संदेश भी जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई न होने के कारण युवकों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस के ढिलमुल रवैये के चलते अवैध असलहों का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का प्रदर्शन करने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं और लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि वायरल हो रहे इस मामले को पुलिस कितनी गंभीरता से लेती है और आरोपित युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
