Skip to content
March 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • पत्नी की हरकतों से टूटा पति: बार-बार भागने से परेशान होकर निगला जहर, सुसाइड नोट में लिखा— अब नहीं सहा जाता
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा

पत्नी की हरकतों से टूटा पति: बार-बार भागने से परेशान होकर निगला जहर, सुसाइड नोट में लिखा— अब नहीं सहा जाता

sadikapavitra November 1, 2025
20251101_235610

रीवा में दर्दनाक घटना— पत्नी की बार-बार घर छोड़कर भागने से परेशान युवक ने किया आत्मदाह प्रयास, अस्पताल में तोड़ा दम; सुसाइड नोट में पत्नी व ससुराल पक्ष को ठहराया जिम्मेदार, पुलिस ने शुरू की जांच

संवाददाता – मुस्ताक अहमद 

सादिका पवित्र- रीवा। :- पत्नी की अजीबो-गरीब हरकतों से तंग आकर एक पति ने आखिरकार जिंदगी से हार मान ली। रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बनकुईया डाढ़ी निवासी अरुण कुमार द्विवेदी ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उसकी मौत के बाद परिजनों और पुलिस जांच से जो बातें सामने आई हैं, वे किसी पारिवारिक रिश्ते की दर्दनाक कहानी बयां करती हैं।

घटना 24 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है, जब अरुण ने परेशान होकर जहर निगल लिया था। परिजनों ने आनन-फानन में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा। इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।

“मेरी पत्नी ही जिम्मेदार है…”— अस्पताल में दिया अंतिम बयान-

इलाज के दौरान अरुण का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने बेहोशी और दर्द की हालत में अपने बयान दिए। वीडियो में अरुण साफ तौर पर अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहरा रहा है। उसने कहा कि पत्नी की हरकतों से तंग आकर ही उसने जहर निगलने का फैसला लिया।

सुसाइड नोट में रिश्ते की हकीकत-

मरने से पहले अरुण ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने अपने साथ हो रही प्रताड़ना और पत्नी के बार-बार घर छोड़ने की घटनाओं का जिक्र किया है। उसने लिखा—

मैं अब और नहीं सह सकता। वो बार-बार घर से भाग जाती है, मुझे और मेरे परिवार को अपमानित करती है। मेरी मौत की वजह वही है।

कई बार भाग चुकी थी पत्नी, प्रयागराज से ढूंढकर लाया था पति- 

मृतक के परिजनों के मुताबिक, अरुण की पत्नी पहले भी कई बार घर से बिना बताए भाग चुकी थी। हर बार वह खुद उसे ढूंढने निकलता और कई दिनों की मशक्कत के बाद उसे प्रयागराज से वापस घर लेकर आता था। परिजन कहते हैं कि अरुण इस तनाव से टूट चुका था और मानसिक रूप से बेहद परेशान रहता था।

परिजनों ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप- 

अरुण की मौत के बाद उसके परिवार ने न केवल पत्नी बल्कि ससुराल पक्ष पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ससुरालजन आए दिन अरुण को मानसिक रूप से परेशान करते थे और पत्नी के जाने के बाद भी उस पर समझौते का दबाव डालते थे।

पुलिस जांच में जुटी- 

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। चोरहटा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के बयान, सुसाइड नोट और परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रीवा की यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि पारिवारिक कलह किस तरह एक इंसान को मौत की राह पर धकेल सकती है। अरुण की मौत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि एक रिश्ते की हार बनकर सामने आई है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लड़कियां भी पी रही हैं, नशा रोकना मेरे बस की बात नहीं” — रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान बना बवाल, कांग्रेस ने बताया महिलाओं का अपमान
Next: विंध्य में बारिश बनी किसानों की मुसीबत: धान की फसल में सड़न, मऊगंज कलेक्टर की लापरवाही पर किसानों में रोष

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0
जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़ FB_IMG_1774012560263 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

March 20, 2026 0
अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप 3
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

March 20, 2026 0
खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य FB_IMG_1774012803830 4
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

March 20, 2026 0
एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा Screenshot_20260319-202651.Gmail 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा

March 19, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
FB_IMG_1774012803830
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.