धड़ अंदर और पैर रह गए बाहर, निकालने का प्रयास जारी 
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां सोयाबीन फसल की दावन करते समय किसान थ्रेसर में फंस गया। किसान का आधा शरीर अंदर बुरी तरह फंसा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस दी गई है। फिलहाल किसान को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
यह पूरा मामला मुलताई थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पाड़सिंगा गांव में किसान राजू वागद्रे खेत में सोयाबीन फसल की दावन कर रहा था। इस दौरान वहां थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। जिसके चलते हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि वह थ्रेसर मशीन के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ है।
किसान राजू का आधा शरीर थ्रेसर मशीन के अंदर चला गया है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस की दी। फिलहाल किसान को थ्रेसर मशीन से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें रिश्तों में मिठास! भारत और चीन के सैनिकों ने एक-दूसरे को दी मिठाई
