बेटी की सफलता पर परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा रिश्तेदारों से मिल रही बंधाई
संवादाता (उ.प्र.) पीलीभीत :- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया।
यूपीएससी परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद कई घरों में खुशी का माहौल है, पीलीभीत की प्रियंका यादव ने भी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है।
उन्होंने 385 रैंक हासिल की है। बेटी की सफलता पर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिचित और रिश्तेदार बधाई देने पहुंचने लगे।
शहर की राजीव कॉलोनी निवासी प्रियंका यादव के पिता जवाहर सिंह यादव जिला वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष हैं, माता का नाम सरोज यादव हैं, उन्होंने बताया कि प्रियंका यादव बचपन से ही मेधावी रही हैं।
उन्होंने सीबीएसई की 10वीं की पढ़ाई लायंस बाल विद्या मंदिर से पूरी की थी। उन्होंने जिले में टॉप किया था। इसके बाद 12वीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
प्रियंका यादव ने बुंदेलखंड इंजीनियरिंग कॉलेज झांसी से आईटी ब्रांच में बीटेक ऑनर्स किया, वहां पर भी यह टॉप रहीं, उसके बाद प्रियंका ने यूपीएससी की कोचिंग दिल्ली से कर प्री में तीसरी बार और मेंस में पहली बार में ही क्वालीफाई किया।
उनकी इस कामयाबी पर जिला वॉलीबल संघ के सचिव राजेश शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संघ के लिए बहुत ही गौरव की बात है।
संघ के सभी पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने बधाई दी।