
राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक तथा नोडल अधिकारी जिला सिंगरौली मनीष खत्री के मार्गदर्शन में एवं खेल अधिकारी पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर के नेतृत्व में प्रतिदिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।इसी प्रकार आज राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में परिणाम इस प्रकार रहे:
🔹 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) – प्रथम स्थान – निशांत वर्मा, द्वितीय स्थान – जीशान खान,तृतीय स्थान – लकी पनिका।
🔹 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) – प्रथम स्थान – सुजल द्विवेदी, द्वितीय स्थान – चंदू वर्मा,तृतीय स्थान – अंकुश तिवारी।
🔹 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) – प्रथम स्थान – अंतिम पनिका, द्वितीय स्थान – कोमल साकेत, तृतीय स्थान – सौम्या ताम्रकार।
प्रतियोगिता का संचालन एवं निर्णय की भूमिका प्रियंक तिवारी, शालू खान, कुंदन शर्मा, पंकज सिंह, अमित सैनी तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग से ब्लॉक समन्वयक राकेश कुमार मिश्रा द्वारा निभाई गई। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं फिटनेस को प्रोत्साहित करना रहा।
इसी प्रकार विकासखण्ड चितरंगी में भी राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय चितरंगी से प्रारंभ होकर मंत्री चौराहा तक निकाली गई। साइकिल रैली में शिक्षक पवन बैस, ब्लॉक समन्वयक जगदीश सिंह मरकाम तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।