Skip to content
March 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • तालाब में गिरा सेना का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, धमाके जैसी आवाज से दहशत
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

तालाब में गिरा सेना का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, धमाके जैसी आवाज से दहशत

sadikapavitra January 22, 2026
20260122_190112

किसी ने कहा ब्लास्ट हुआ, किसी ने बताया रॉकेट जैसी गूंज—पलभर में मच गई अफरातफरी केपी कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने आंखों देखा हाल सुनाया

ब्यूरो रिपोर्ट 

Prayagraj Mela प्रयागराज।- प्रयागराज में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भारतीय सेना का एक माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में गिर गया। अचानक आई तेज आवाज ने पूरे इलाके को दहला दिया। किसी को लगा धमाका हुआ है, तो किसी ने इसे रॉकेट जैसी आवाज बताया। घटना के बाद सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और हर किसी की जुबान पर अपनी-अपनी आंखों देखी कहानी थी, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

केपी कॉलेज के छात्रों ने देखा हादसा-

हादसे के समय केपी इंटर कॉलेज में सैकड़ों छात्र मौजूद थे। तेज आवाज सुनते ही छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शी छात्र आयूष और शीर्ष भट्ट ने बताया कि वे दोस्तों के साथ खड़े थे, तभी अचानक जोरदार ब्लास्ट जैसी आवाज आई। ऊपर देखा तो एक एयरक्राफ्ट तेजी से नीचे आता दिखा और उसके साथ पैराशूट खुला नजर आया। इसके बाद स्कूल परिसर में भगदड़ मच गई और बच्चे इधर-उधर भागने लगे।

IMG 20251103 WA10622

“रॉकेट जैसी आवाज आई, लोग मदद के लिए हाथ हिला रहे थे”-

पदम सिंह और रामचंद्र ने बताया कि वे स्कूल के अंदर थे, तभी अचानक रॉकेट जैसी तेज आवाज सुनाई दी। बाहर भागकर देखा तो तालाब के पास दलदल में कुछ लोग फंसे हुए थे और मदद के लिए हाथ हिला रहे थे। स्क्वैश कोच मो. साबिर ने बताया कि वह बच्चों को प्रैक्टिस करवा रहे थे, तभी तेज आवाज के साथ आसमान में पैराशूट दिखा और एयरक्राफ्ट सीधे तालाब में जा गिरा।

पैराशूट खुलते ही बढ़ी दहशत-

कोरांव निवासी संत लाल सिंह पटेल ने बताया कि वह किसी काम से शहर आए थे। उन्होंने देखा कि एयरक्राफ्ट घरों के ऊपर से गुजर रहा था, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। पैराशूट खुलते ही वह घबराकर मौके की ओर भागे। एयरक्राफ्ट तालाब में उतरते ही लगा कि कहीं बड़ा ब्लास्ट न हो जाए, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई विस्फोट नहीं हुआ।

एयरक्राफ्ट में फंसे थे दो पायलट-

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एयरक्राफ्ट के अंदर दो पायलट फंसे हुए थे। राधेश्याम ने बताया कि पायलट खिड़की से झांक रहे थे और मदद के लिए आवाज लगा रहे थे। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आवाज सुनकर वह दौड़ते हुए पहुंचे तो देखा पायलट अंदर से हाथ हिला रहे थे। इसके बाद तीन स्थानीय लोग तालाब में उतरे और साहस दिखाते हुए दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक पायलट को कंधे पर बैठाकर और दूसरे को सहारा देकर बाहर लाया गया।

वीडियो वायरल, इलाके में चर्चा का विषय-

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाए, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। हादसे ने कुछ देर के लिए पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया, हालांकि पायलटों के सुरक्षित निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: संगम स्नान बना खौफ का मैदान, महिला जज से चेन-लॉकेट छीन ले गए झपटमार
Next: श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण: राष्ट्रीय बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभा यात्रा व विशाल बाइक रैली

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 1
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0
प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.