ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ प्रातः काल में जरूर करें, इससे आर्थिक दिक्कतें दूर होने लगेंगी।जानिए ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल
मेष :- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा, कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है।
तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी , पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा।
वृष :- स्वास्थ्य पर खर्च होगा। लापरवाही न करें। कार्य करते समय चोट लग सकती है ,गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें।
अकारण विवाद हो सकता है, क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धनहानि की आशंका है ,व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा।
मिथुन :- कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं, व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है ,जीवन सुखमय गुजरेगा, उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें।
कर्क :-;शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा,।
स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा ,व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
सिंह :- दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें ,क्रोध न करें, कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी।
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा, उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी, व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
कन्या :- संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी।
पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा, परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।
धन प्राप्ति सुगम होगी, घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रमाद से बचें।
तुला :- नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा ,बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी, व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
लंबी यात्रा हो सकती है ,जोखिम व जमानत के कार्य टालें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी
वृश्चिक :- लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है ,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
धनहानि के योग हैं। जोखिम न लें ,कुसंगति से हानि होगी ,व्ययवृद्धि होगी।आर्थिक परेशानी रहेगी, स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
धनु :- डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है, यात्रा लाभदायक रहेगी, नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
कारोबार लाभ के अवसर हाथ आएंगे ,बुद्धि के कार्य करें, घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
मकर :- सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा, कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा ,शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा।
लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी
कुंभ :- योजना में तत्काल लाभ नहीं मिलेगा, उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी, नौकरी में अमन-चैन रहेगा।
ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे ,निवेश शुभ रहेगा, कारोबार में वृद्धि होगी।
मीन :- स्वास्थ्य का ध्यान रखें ,विवाद को बढ़ावा न दें, वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है।
नकारात्मकता रहेगी, मेहनत अधिक होगी लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
फालतू बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा।