
20240303 090705
घर से वास्तु दोष को दूर करने की बात आती है, तो आप पूरी तरह से कपूर के क्रिस्टल पर निर्भर हो सकते हैं।
अपने में दो कपूर के गोले या क्रिस्टल रखना घर आपकी मदद कर सकता है
जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल
मेष :- आज पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें।
प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा।
पारिवारिक सुख प्राप्त होगा जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष :- आज वस्तुएं संभालकर रखें, सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।
कहासुनी, बहस हो सकती है ,विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा।
संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा, विवाद से क्लेश होगा।
दु:खद समाचार मिल सकता है ,पुराना रोग उभर सकता है।
मिथुन :- आज प्रयास सफल रहेंगे ,मान-सम्मान मिलेगा।
व्यवसाय ठीक चलेगा प्रसन्नता रहेगी, उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है।
भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी, दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
कर्क :- आज अतिथियों का आवागमन होगा।
शुभ समाचार मिलेंगे, मान बढ़ेगा ,प्रसन्नता रहेगी।
अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है, अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।
सिंह :- आज यात्रा मनोरंजक रहेगी।
वरिष्ठ जन सहयोग करेंगे ,भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी, व्यवसाय ठीक चलेगा।
धनलाभ के अवसर आएँगे ,जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या :- आज घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।
नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।
तुला :- आज वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी
यात्रा मनोरंजक रहेगी,धनार्जन होगा।
आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें।
परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।
वृश्चिक :- आज नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी ,प्रसन्नता रहेगी, पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा।
समय का दुरुपयोग न करें ,अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे।
धनु :- आज कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा, चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।
आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।
मकर :- आज वरिष्ठजन सहयोग करेंगे, शुभ समाचार मिलेंगे प्रसन्नता बनी रहेगी।
अनसोचे काम होंगे, संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें, व्यापार अच्छा चलेगा।
कुसंगति से बचें ,वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
कुंभ :- आज देव दर्शन हो सकता है ,सत्संग का लाभ मिलेगा।
बाहरी रुके कार्य बनेंगे ,सुखद यात्रा के योग बनेंगे सोच-समझकर व्यय करें।
पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
मीन :- भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी बाहरी सहायता प्राप्त होगी।
परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा, अनायास समस्या सुलझेगी।
व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा।