20240219 175631
चाचा शिवपाल का जन्मदिवस वृद्धजनों के मध्य मनाया गया
संवादाता (उ.प्र.) बाराबंकी।:- आदर्श कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित (प्रस्तावित) आदित्य ओल्ड एज होम अल्लापुर ग्राम बाबूरिया जिला बाराबंकी में सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर गौरव रावत विधायक जैतपुर समाजवादी पार्टी व डॉक्टर विकास यादव प्रदेश सचिव सपा ग्राम बाबूरिया सभासद शिवकुमार वर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं सदस्यों के साथ आश्रम में पहुंचकर सभी वृद्ध माता-पिता को पैक बंद लिफाफे में खाद्य सामग्री के साथ फलादि का वितरण किया।
सभी वृद्ध माता-पिता से आशीर्वाद भी प्राप्त किया आदर्श कल्याण सेवा समिति प्रबंधक अनिल कुमार प्रधान से वार्ता करने पर प्रबंधक ने हमारे सवांददाता को बताया कि यह आदित्य ओल्ड एज होम आज भी भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित है।
वर्तमान में सहायता अनुदान राशि अभी तक इस वृद्ध आश्रम को प्राप्त नहीं हो सकी है ।
सारा खर्च इस वृद्ध आश्रम का खर्च स्वयं आदर्श कल्याण सेवा समिति वहन कर रही है।
सभा संचालन आश्रम वालदेन कुमारी अनुभव श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर आश्रम के समस्त कर्मचारीगण एवं ग्रामवासी भारी संख्या में मौजूद रहे।
