20240213 150021
दिल्ली में कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? आम आदमी पार्टी का ऑफर क्या?

डेस्क दिल्ली :- आम आदमी पार्टी (आप) इस गठबंधन का हिस्सा है लेकिन पंजाब में उसने अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
इसके बाद नजरें दिल्ली पर टिकी थीं कि यहां क्या स्थिति रहेगी, अब यह तस्वीर भी साफ हो रही है।
दरअसल, आप ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के सामने एक सीट की पेशकश की है, इससे सीट बंटवारे को लेकर तनाव और बढ़ गया है।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को जोड़ने की कांग्रेस की कोशिश अभी तक कुछ खास असर डालती नजर नहीं आई है।
इसके लिए बने इंडिया गठबंधन में भी एकजुटता नहीं दिखी है।
सीट बंटवारे पर नहीं बन पाई कोई सहमति
संदीप पाठक ने आगे कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के पास लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव दोनों में ही एक भी सीट नहीं है।
एमसीडी चुनाव में भी उसे 250 में से केवल 9 सीटों पर जीत मिली थी।
बता दें कि दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक यह चर्चा चल रही थी कि दिल्ली में कांग्रेस 4 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन आज जो जानकारी सामने आई है उससे संकेत मिला है कि सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बन पाई है।
एक सीट की पेशकश के साथ अल्टीमेटम भी
रिपोर्ट्स के अनुसार 1 सीट की पेशकश के साथ आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को एक अल्टीमेटम भी दिया है।
आप ने कहा है कि कांग्रेस को इसका जवाब समय से देना चाहिए वरना पार्टी सातों सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी।
ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जिस तरह की स्थिति इंडिया गठबंधन में बनती दिख रही है।
वह न तो कांग्रेस के लिए अच्छी है और न ही गठबंधन के बाकी हिस्सेदारों के लिए।
