सपा का थामा हाथ पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने महासचिव शिवपाल के समक्ष ली शपथ
संवादाता (उ.प्र.) राजनीति :- बदायूं जिले में बसपा को झटका लगा है। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने शुक्रवार को स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में आयोजित कार्यक्रम में सपा का दामन थाम लिया।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।
हाजी बिट्टन 2012 से 2017 तक बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं, साल 2017 में चुनाव हार गए थे।
साल 2022 में उन्हें बसपा ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था, तब दूसरे स्थान पर रहे। 70 हजार मत मिले थे, उनके बड़े भाई अरशद अली, छोटे भाई हाजी मुशाहिद अली ने भी सपा शामिल होने का एलान किया,समर्थक भी साथ थे।
मुशाहिद अली की पत्नी निशात बी इस समय नगर पंचायत इस्लामनगर की चेयरमैन हैं।
बदायूं से सपा ने आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाया है, आदित्य शिवपाल सिंह यादव के पुत्र हैं, वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा ने दुर्विजय सिंह शाक्य और बसपा ने पूर्व मुस्लिम खां पर दांव खेला, सभी प्रत्याशियों ने नामांकन करा दिया है, यहां तृतीय चरण में चुनाव होना है। मतदान सात मई को है।
16 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन
बदायूं में सपा, बसपा, भाजपा समेत कुल 16 उम्मीदवारों ने आखिरी दिन अपना नामांकन कराया इसमें 10 उम्मीदवार राजनीतिक दलों के हैं और छह निर्दलीय।
नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न दलों के चार और निर्दलीय पांच प्रत्याशी मैदान में उतरे।
जिले में तृतीय चरण में चुनाव होना है। मतदान सात मई को है। इसके लिए 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया जारी थी, जो शुक्रवार शाम तीन बजे थम गई।
अंतिम दिन भारत जोड़ो पार्टी की नजमा फात्मा, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के सुलेमान, लोग पार्टी के हरिराज सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की नीलम सिंह ने परचा भरा।
इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में दिनेश कुमार, हरि सिंह, रामभूप, इशरत अली, संदीप कुमार ने नामांकन कराया।
इससे पहले भाजपा से दुर्विजय सिंह शाक्य, सपा से आदित्य यादव, बसपा से मुस्लिम खां, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से लता यादव, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से किशोर कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राम प्रताप मौर्या ने नामांकन कराया था।