कांग्रेस ने किया एलान भोपाल से अरुण श्रीवास्तव और राजगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ेंगे। मुरैना, खंडवा, गुना, विदिशा, दमोह, रतलाम (एसटी) 6 सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है।
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव कांग्रेस :- मंससौर से दिलीप सिंह गुर्जर, जबलपुर से दिनेश यादव, बालाघाट से समर्थ सरास्वत और रतलाम से कांतिलाल भूरिया को प्रत्याशी बनाया है।
नोट- खबर अपडेट हो रही है।
भोपाल– यहां से भोपाल जिला ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया गया है। मध्य प्रदेश की पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष भोपाल विमला श्रीवास्वत के बेटे है ।
भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट दिया है।
इंदौर– कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को अपना प्रत्याशी बनाया है। अक्षय का नाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ही आगे बढ़ाया है,
युवा नेता के रूप में उनकी पहचान है। वहीं, भाजपा ने वर्तमान सांसद शंकर ललवानी को ही मैदान में उतारा है।
राजगढ़– कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है ,वह 33 साल बाद राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने यहां से दो बार के सांसद रोडमल नागर को प्रत्याशी बनाया है।
शहडोल (एसटी) –फुंदेलाल मार्को तीसरे बार के विधायक है, वह आदिवासियों के बड़े नेता है। उनकी ताकत जमीनी और जनता से जुड़ा होना है।
भाजपा ने शहडोल से सांसद हिमाद्री सिंह पर दोबारा भरोया जताया है।
उज्जैन-आलोट (एससी) –कांग्रेस ने तराना से दूसरी बार के विधायक महेश परमार को अपना प्रत्याशी बनाया है , परमार छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय है।
वह उज्जैन महापौर का चुनाव भी लड़ चुके है। वहीं, भाजपा ने यहां से सांसद अनिल फिरोजिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
रीवा– यहां से कांग्रेस ने नीलम मिश्रा को टिकट दिया है ,नीलम मिश्रा भाजपा से विधायक रह चुकी है।
अभी उनकी पति कांग्रेस के टिकट पर सिमरिया से विधायक है , यहां पर भाजपा ने दो बार के सांसद जनार्दन मिश्र को भी प्रत्याशी बनाया है।
सागर – चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा कांग्रेस के पूर्व सांसद सुजान सिंह के बेटे है , गुड्डू राजा बुंदेला बसपा छोड़ पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे।
उनको पार्टी ने कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री है , बुंदेलखंड की राजनीति में बुंदेला परिवार का दबदबा रहा है।
यहां पर कांग्रेस अरुणोदय चौबे को टिकट देने पर विचार कर रही थी, लेकिन उनके भाजपा में शामिल के बाद पार्टी को बड़े चेहरे की तलाश थी।
भाजपा ने यहां से सांसद राजबहादुर सिंह का टिकट काट कर लता वानखेड़े को प्रत्याशी बनाया है।
नर्मदापुरम –तेंदूखेड़ा से पूर्व विधायक संजय (संजू) शर्मा लंबे समय से नर्मदापुरम में काम कर रहे है , कमलनाथ के करीबी शर्मा का नर्मदपुरम सीट पर अच्छा प्रभाव और समर्थक वर्ग है। यहां पर भाजपा ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह को बनाया है।