Skip to content
May 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • लखनऊ
  • ये यूपी है गुरु! यहां ‘मौत’ भी हार गई सिस्टम से—7 साल तक मुर्दा उठाता रहा पेंशन, परिवार ने बनाया सरकार को ठगी का शिकार
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

ये यूपी है गुरु! यहां ‘मौत’ भी हार गई सिस्टम से—7 साल तक मुर्दा उठाता रहा पेंशन, परिवार ने बनाया सरकार को ठगी का शिकार

sadikapavitra February 6, 2026
20260206_220521

This is Uttar Pradesh, Guru! Even death has lost to the system here—a dead man collected pensions for seven years, and his family has accused the government of fraud.

कैसरबाग का सनसनीखेज मामला, 2017 में हो चुकी थी मौत, 2023 तक खाते में आती रही पेंशन—फर्जी दस्तावेज और अंगूठे के खेल से लाखों का गबन 

ब्यूरो रिपोर्ट 

 Pension Scam Lucknow लखनऊ।- 

उत्तर प्रदेश में सरकारी सिस्टम की पोल खोल देने वाला एक चौंकाने वाला मामला राजधानी लखनऊ से सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौत के बाद भी उसके नाम पर लगातार सात साल तक पेंशन निकलती रही। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ परिवार के ही लोगों ने फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी के जरिए किया। जब मामला उजागर हुआ तो पेंशन विभाग से लेकर पुलिस महकमे तक हड़कंप मच गया।

यह पूरा मामला कैसरबाग क्षेत्र का है। यहां रहने वाले पुत्तीलाल वर्ष 2002 में लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें नियमित रूप से सरकारी पेंशन मिल रही थी। लेकिन वर्ष 2017 में पुत्तीलाल की मृत्यु हो गई। इसके बावजूद उनके नाम से पेंशन की रकम 2023 तक खाते में आती रही।

ऐसे हुआ सरकारी खजाने से खेल-

जांच में सामने आया कि पुत्तीलाल की मौत के बाद उनके बेटे रामबहादुर, दो पोते और भाई ने मिलकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। आरोप है कि इन्होंने

फर्जी दस्तावेज तैयार कराए,

तीन अलग-अलग मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए, और पुत्तीलाल के नाम पर पेंशन निकलवाते रहे।

इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि रामबहादुर ने अपने ताऊ का अंगूठा लगवाकर पेंशन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कराईं, जिससे विभाग को शक न हो।

भतीजे की शिकायत से खुला राज- 

इस पूरे घोटाले का खुलासा तब हुआ, जब रामबहादुर के भतीजे आयुष को इस अनियमितता की जानकारी मिली। उसने मामले की शिकायत सीधे लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन से कर दी। शिकायत मिलते ही पेंशन विभाग के अधिकारी हरकत में आए और जांच शुरू की गई।

जांच में पुष्टि हुई कि पुत्तीलाल की मौत 2017 में ही हो चुकी थी और उसके बाद भी वर्षों तक उनके नाम पर पेंशन उठाई जाती रही।

एफआईआर दर्ज, जांच तेज- 

मामला उजागर होते ही पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी धन के गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि

अब यह पता लगाया जा रहा है कि कुल कितनी रकम की हेराफेरी हुई, और इस फर्जीवाड़े में कोई सरकारी कर्मचारी शामिल था या नहीं।

पुलिस ने साफ किया है कि जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों से सरकारी धन की वसूली भी की जाएगी।

बड़ा सवाल- 

यह मामला न सिर्फ परिवार की धोखाधड़ी को उजागर करता है, बल्कि सरकारी पेंशन व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है।

जब मौत के बाद भी पेंशन चलती रही, तो सिस्टम आखिर सो क्या रहा था? अब देखना होगा कि जांच के बाद इस ‘मुर्दा पेंशन कांड’ में कितने चेहरे बेनकाब होते हैं और सरकार इस लापरवाही पर क्या कदम उठाती है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नहर की पटरी पर युवती की लाश मिलने से हड़कंप, न चोट के निशान न पहचान — हत्या या साजिश? अनसुलझी गुत्थी 
Next: मुंडन से लौटते वक्त मौत का तांडव: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 2 सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, एक जिंदगी मौत से जूझ रही

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.