20240315 150154
लड़की को शादी शुदा दो बच्चे की औरत से हुआ प्यार अजब गजब प्रेम कहानी

संवादाता (उ.प्र.) हाथरस :– सूत्र जानकारी के अनुसार बताते चलें लड़की को हुआ दो बच्चे की मां से मोहब्बत शादी शुदा औरत घर छोड आई साथ रहने के लिए अजब गजब प्रेम कहानी
बताया जा रहा है कि लड़की को जिस महिला से प्यार हुआ है वो अलीगढ़ की रहने वाली है।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना नंबर दिया था ,फिर दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी ।
दो बच्चों की मां का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है, इस वजह से वह अपने बच्चों के साथ अलग रहती है।
इंस्टाग्राम पर लड़की से उसकी दोस्ती हुई, दोनों के बीच बातचीत होने लगी तो प्यार हो गया।
यह अफेयर काफी दिनों से चल रहा था, लड़की का कहना है कि दोनों को पता था कि समाज उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा इसलिए डेढ़ महीने पहले घरवालों को बिना बताए वो नोएडा में रह रही महिला के पास चली गई।
उत्तर प्रदेश के हाथरस की एक लड़की दो बच्चों की मां के साथ इश्क लड़ा बैठी।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद लड़की ने अपना घर छोड़ दिया और शादीशुदा मुस्लिम महिला के साथ लिव इन में रहने लगी।
लड़की हाथरस में अपने घर से अचानक गायब हुई तो यहां सब परेशान हो गए, पुलिस से शिकायत की गई।
पुलिस ढूंढ़ते हुए उसे नोएडा तक पहुंच गई ,वहां देखा तो लड़की दो बच्चों की मां मुस्लिम महिला के साथ रह रही थी।
पुलिस दोनों को सादाबाद कोतवाली ले आई, लड़की को दिन भर समझाने का सिलसिला चलता रहा, लेकिन वह इसी जिद पर अड़ी थी कि उसी से शादी करेगी।
फिलहाल पुलिस ने महिला और लड़की दोनों को लड़की के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
महिला के पति को बुलाया जा रहा है ,ताकि कोई हल निकाला जा सके लेकिन अब समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
पुलिस उसे ढूंढते-ढूंढते महिला के घर पहुंच गई, लड़की के परिवारीजन उसे घर ले जाने लगे तो उसने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया, लड़की ने कहा कि वह महिला के साथ शादी करना चाहती है।
