Skip to content
May 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • सीएमएचओ ऑफीस से कुछ दुरी पर खुले में फेका गया मेडिकल वेस्ट, ज़िम्मेदार अनजान 
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीएमएचओ ऑफीस से कुछ दुरी पर खुले में फेका गया मेडिकल वेस्ट, ज़िम्मेदार अनजान 

VIKAS KUMAR DUBEY September 12, 2025
IMG-20250912-WA0159

सीएमएचओ ऑफीस से कुछ दुरी पर खुले में फेका गया मेडिकल वेस्ट, ज़िम्मेदार अनजान

पैथोलॉजी लैब, निजी अस्पताल और झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक खुलेआम सड़क किनारे फेंक रहे बायोमेडिकल वेस्ट

 

सिंगरौली। मध्य प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं और नीतियां लागू कर रही है। अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इससे बिल्कुल उलट नजर आते हैं। सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल बायोमेडिकल वेस्ट के खुलेआम ढेर ने खोल दी है। जिला कलेक्टर कार्यालय और जिला स्वास्थ्य विभाग की बिल्डिंग से महज़ कुछ कदमों की दूरी पर खुले में पड़े बायोमेडिकल वेस्ट का अंबार पड़ा हुआ है जिम्मेदारों की लापरवाही को साफ उजागर करता है। इन बायोमेडिकल वेस्ट में डिस्पोजेबल सीरिंज, दवाई की बोतलें, सलाईन की पाइप, खून से सने बैंडेज, ग्लव्स और अन्य संक्रमित सामग्री शामिल है, जो सीधे तौर पर आमजन के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुकी है।

 

निगम की ‘स्वच्छता’ मुहिम खोखली…

 

नगर पालिक निगम सिंगरौली आए दिन स्वच्छता को लेकर अपनी पीठ थपथपाती नजर आती है। विज्ञापनों से लेकर अधिकारियों के बयानों तक में स्वच्छता मिशन की गूंज सुनाई देती है। लेकिन हकीकत यह है कि जिले में दर्जनों पैथोलॉजी लैब, निजी अस्पताल और झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक खुलेआम बायोमेडिकल वेस्ट को सड़क किनारे फेंक रहे हैं। निगम की निगरानी और कार्रवाई का अभाव यह साबित करता है कि या तो जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं या फिर कहीं न कहीं इस गंदे खेल में मिलीभगत है।

 

संक्रमण फैलने का बढ़ा खतरा..?

 

सड़क किनारे और आबादी के बीच खुले में पड़े बायोमेडिकल वेस्ट से संक्रमण फैलने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बच्चे इस कचरे से खेलते नजर आते हैं, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। खून से सने बैंडेज और इस्तेमाल की हुई सुइयां सबसे बड़ा जोखिम हैं, जिनसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और अन्य खतरनाक बीमारियां फैल सकती हैं यही नहीं, जिस स्थान पर यह वेस्ट फेंका गया है वहां से कुछ ही दूरी पर सन् जोसेफ स्कूल स्थित है। बच्चे रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं और संक्रमण की चपेट में आने का खतरा उनके लिए और भी अधिक है। इतना ही नहीं, पास ही चाट-फुल्की की दुकानें भी हैं जहां बड़ी संख्या में लोग, खासकर छोटे बच्चे, बैठते हैं। खुले में पड़ा यह बायोमेडिकल कचरा सीधे लोगों की सेहत पर हमला कर रहा है।

 

जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल…?

 

लोगों में चर्चा है कि स्वास्थ्य विभाग, जिला कलेक्टर और नगर पालिका प्रशासन कार्रवाई से बचते हैं। कई लोगों का आरोप है कि इन पैथोलॉजी और क्लिनिक संचालकों को जिम्मेदार अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, इसी वजह से वे बेखौफ नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं बायोमेडिकल वेस्ट निपटान के लिए सरकार ने कड़े नियम बनाए हैं। हर अस्पताल और पैथोलॉजी को अधिकृत एजेंसी से वेस्ट डिस्पोजल कराना अनिवार्य है, लेकिन सिंगरौली में इसका पालन कहीं नजर नहीं आता। नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग इस पर कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं।सवाल यह है कि क्या अब भी जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे? क्या जिला प्रशासन और नगर पालिका निगम मिलकर इस गंभीर समस्या पर ठोस कदम उठाएंगे? या फिर पहले की तरह यह मामला भी फाइलों और बैठकों में ही दबा रह जाएगा।

 

जब इन मामलों को लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी व नगर पालिक निगम सिंगरौली कमिश्नर से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा फोन उठाना उचित नहीं समझ गया। इस कारण से हमें जिम्मेदारों की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दुद्धीचुआ परियोजना में संगठन का विरोध प्रदर्शन, समस्याओं के निराकरण की रखी माँग
Next: प्रथम जनपद अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन सिंह के दुखद निधन पर उनके गृह ग्राम जाकर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.