Skip to content
March 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • चित्रकूट
  • बांदा में 7 साल की बच्ची से रेप:भाई को लेने आरोपी के यहां गई मासूम, बोली- अंकल ने गंदी हरकत की है
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • चित्रकूट
  • ताजा खबरें

बांदा में 7 साल की बच्ची से रेप:भाई को लेने आरोपी के यहां गई मासूम, बोली- अंकल ने गंदी हरकत की है

sadikapavitra July 26, 2025
20250727_004454

बांदा – संवादाता 

उत्तर प्रदेश (बांदा) – बांदा में 7 साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची को गोद में खिलाने के बहाने 35 साल का युवक अपने साथ कमरे में ले गया। जहां उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। उसने मां से सिसकते हुए बताया कि ऊपर रहने वाले अंकल ने गंदी हरकत की है।

अब पूरा मामला पढ़िए

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया- हम लोग यहां तीन मंजिला बिल्डिंग में किराए पर रहते हैं। आरोपी रामबाबू तीसरे फ्लोर पर रहता है। वो प्राइवेट बस चलाता है। मंगलवार की शाम बेटी (7) और मेरा बेटा (2) घर के बाहर खेल रही थी। मैं घर के अंदर खाना बना रही थी। पति काम पर हुए थे।

इसी दौरान रामबाबू पटेल आया। वह बेटी से बात करने लगा। कुछ देर बाद बेटे को खिलाने के बहाने गोद में उठाकर अपने कमरे में लेकर चला गया। पीछे-पीछे मेरी बेटी भी चली गई। जब बच्ची काफी देर तक नहीं आई तो हम लोगों ने खोजबीन शुरू की।

करीब एक घंटे के बाद रात 8 बजे बेटी रोते हुए घर वापस पहुंची। पूछने पर उसने पूरी आप बीती बताई। आरोपी ने मेरी बच्ची के साथ रेप किया है। मेरी गुड़िया दर्द के मारे रो रही थी।

परिवार से बढ़ाया मेलजोल, फिर की दरिंदगी

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया- आरोपी रामबाबू शराब का आदी है। पहले उसने हम लोगों से व्यवहार बनाया। हमारे घर आना-जाना शुरू कर दिया। फिर मौके का फायदा उठाकर मेरी बच्ची के साथ गंदी हरकत कर डाली।

इस घटना के बाद मेरी गुड़िया बहुत डरी-सहमी हुई है। वह कुछ भी बोल नहीं पा रही है। पुलिस कर्मियों ने बच्ची से बात करने की कोशिश की तो वह सिसक कर रो पड़ी और कुछ भी नहीं बोली।

आरोपी की पत्नी उसे छोड़ चुकी है

पुलिस ने बच्ची से पूछताछ के बाद आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रामबाबू पटेल प्राइवेट बस चलाता है। वह अकेला ही किराए के मकान में रहता है। उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो चुका है। पिछले 3 साल से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। वो यहां अकेले ही रहता है।

बांदा में 6 साल की बच्ची संग अमित ने किया गंदा काम, अब उसका जो हाल हुआ उसे भी जानिए

घटना के बाद बच्ची की हालत बेहद नाजुक हो गई, जिसे गंभीर स्थिति में कानपुर रेफर किया गया. बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. इस वारदात के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पर शिकंजा कसते हुए उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कालिंजर थाना क्षेत्र का है ये मामला

यह दर्दनाक मामला बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र का है. पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी 6 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला अमित नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया. आरोप है कि अमित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया.

बच्ची खून से लथपथ हालत में जब घर पहुंची, तो उसकी हालत देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया गया. परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी अमित की तलाश शुरू कर दी. पुलिस को जैसे ही आरोपी के ठिकाने की सूचना मिली, उन्होंने घेराबंदी की. इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में अमित के दोनों पैरों में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारी का बयान और आगे की कार्रवाई

बांदा के पुलिस अधीक्षक (SP) पलाश बंसल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया, “कालिंजर थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किया गया. सूचना मिलने पर हम सभी लोग मौके पर पहुंचे. बच्ची को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है. आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है, उसके पैर में गोली लगी है. घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. इस मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी.”

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भैया, सांप ने काटा है…” कहकर किया था आखिरी कॉल, कानपुर में संदिग्ध हालात में सिपाही की मौत
Next: मिर्जापुर में इंस्पेक्टर की दबंगई का मामला: बिना पैसे दिए चश्मा लेकर गया पुलिसकर्मी

ख़बरें और भी

Screenshot_20260325-121855.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
IMG-20260325-WA0006
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
FB_IMG_1774370634587
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष? Screenshot_20260325-121855.Facebook 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

March 25, 2026 0
जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!* IMG-20260325-WA0006 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

March 25, 2026 0
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन FB_IMG_1774370634587 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

March 24, 2026 0
कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..? FB_IMG_1774370186678 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..?

March 24, 2026 0
दहाड़: जिसकी हमने की थी भविष्यवाणी, उसी पर लगी मुहर; हमारी खबर की सटीकता ने फिर गाड़े झंडे! FB_IMG_1774367144598 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

दहाड़: जिसकी हमने की थी भविष्यवाणी, उसी पर लगी मुहर; हमारी खबर की सटीकता ने फिर गाड़े झंडे!

March 24, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Screenshot_20260325-121855.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
IMG-20260325-WA0006
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
FB_IMG_1774370634587
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0
FB_IMG_1774370186678
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..?

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.