सिंगरौली- पवित्र रमजान माह के दौरान सोमवार को6 वर्षीय इनाया रहमान, पिता उबैदुर रहमान ने अपना पहला रोजा रखकर परिवार में खुशी का माहौल बना दिया। नन्ही उम्र में इबादत और अनुशासन का परिचय देते हुए इनाया ने पूरे दिन रोजा रखा, जिसे लेकर परिजनों ने गर्व जताया।
इस अवसर पर दादा अब्दुल अहद सिद्दीकी, बड़े पापा सफ़ीउर्रहमान, दादी, नानी तथा मामू अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने इनाया को ढेरों मुबारकबाद दी और उसके उत्साहवर्धन के लिए उपहार भी भेंट किए। परिजनों ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, त्याग और नेकियों का संदेश देता है। छोटी उम्र में बच्चों में धार्मिक संस्कार और अनुशासन का विकास होना बेहद खुशी की बात है। शाम को इफ्तार के समय परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर दुआ की और अल्लाह तआला से इनाया की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नन्ही इनाया का पहला रोजा परिवार के लिए यादगार और खुशी का पल बन गया।
