शक भी कैसी चीज़ है इंसान पर चढ़ जाये तो क्या से क्या करवा देती है … दामाद से अवैध संबंध के शक में सास की हत्या, महिला के पति ने ही वारदात को दिया अंजाम
सादिका पवित्र – क्राइम डेस्क
उत्तर प्रदेश / जालौन :- अलीगढ़ के सास और दामाद का किस्सा अभी खत्म भी नहीं हुआ कि एक नया किस्सा उत्तर प्रदेश के ही जालौन से आया है. यहां उरई में एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी है. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके दामाद के बीच अवैध संबंध थे. वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया है. वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से वारदात में इस्तेमाल सिल-बट्टा बरामद कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शक भी कैसी चीज़ है इंसान पर चढ़ जाये तो क्या से क्या करवा देती है, उत्तर प्रदेश के जालौन ( जिले से सोमवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 62 वर्षीय रामप्रकाश वर्मा ने अवैध संबंधों के शक में अपनी 58 वर्षीय पत्नी सुमन की बेरहमी से सिलबट्टे से हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर लिया।
अलीगढ़ और गोंडा में सास-दामाद के प्यार के खूब चर्चे हुए। उरई में भले ही सास का अपने दामाद के साथ अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। लेकिन अलीगढ़ और गोंडा में होने वाले दामाद के साथ सास भागी थी। बाद में हालांकि दोनों सास अपने दामादों के साथ वापस भी आ गई थीं। लेकिन परिवार वालों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया है। हालंकि यह घटना दूसरी है।

जालौन उरई करीब 60 वर्षीय रामप्रकाश वर्मा राजमिस्त्री है। उसने अपनी बेटी नेहा की शादी श्यामनगर निवासी हेमंत से की थी। शादी के बाद से दामाद उसी के साथ घर जमाई बनकर रहता था। पुलिस के मुताबिक बेटी और दामाद किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान दोपहर को रामप्रकाश का 56 वर्षीय पत्नी सुमन से विवाद हो गया। गुस्से में रामप्रकाश ने घर में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर में कई वार कर दिए और फरार हो गया। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाला सुमन का भतीजा किसी काम से उनके घर पहुंचा। बेड पर खून से लथपथ सुमन को देखकर लोगों को जानकारी दी।
इसके बाद सुमन को उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान शाम चार बजे सुमन की मौत हो गई। इधर रामप्रकाश भी कोतवाली पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक उसने बताया कि उसकी पत्नी और दामाद के बीच कुछ गलत चलने का संदेह था। सोमवार दोपहर को भी इसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। गुस्से में आकर सिर पर सिलबट्टे से पांच-छह वार कर दिए। उसे मरा समझकर वहां से भाग निकला था। एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।
कई बार समझाया, पर वो नहीं मान रही थी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे राहुल की 10 वर्ष पहले यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी। इस पर बेटी और दामाद उसके साथ रहने लगे थे। तभी उसकी पत्नी सुमन का चक्कर दामाद हेमंत से हो गया। इसका उसने कई बार विरोध किया। लेकिन वह नहीं मान रही थी, सोमवार को जब उसने इस बारे में कहा तो वह विवाद करने लगी, तभी उसने उससे सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बेटी और दामाद गए थे बाहर, तभी किया हमला
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी रामप्रकाश राजमिस्त्री है। वह पत्नी सुमन देवी (56), बेटी नेहा व श्याम नगर निवासी दामाद हेमंत के साथ मकान में रहता है। सोमवार की दोपहर दामाद काम पर गया था, जबकि नेहा अपनी बेटी को लेने स्कूल गई थी। तभी आरोपी रामप्रकाश ने सुमन के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। कुछ देर बाद जब भतीजा दीपक अंदर पहुंचा तो रक्तरंजित अवस्था में चाची को पड़ा देख उसके होश उड़ गए। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सीओ का क्या कहना है?
सीओ सिटी अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूरी वारदात को स्वीकार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया सिलबट्टा भी बरामद कर लिया गया है।
