Skip to content
March 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • दुर्ग
  • 35 वॉ राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2025 का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

35 वॉ राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2025 का किया शुभारंभ

sadikapavitra January 8, 2025

कलेक्टर एवं एसपी ने 35 वॉ राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2025 का किया शुभारंभIMG 20250108 WA00111

 संवाददाता ताम्रध्वज साहू दुर्ग

  •  बाइक हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए किया रवाना।
  •  राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह शुभारंभ के दौरान इलेक्ट्रानिक एवं प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों किया गया हेलमेट वितरण।
  •  आम नागरिकों में यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता व सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील।
  •  आमजन को यातायात के नियमों का हमेशा पालन करनें एवं दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने के लिए किया गया प्रोत्साहित।

आम नागरिकों में यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता व सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा (संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा परिसर) में 35 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ *कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रणबीर शर्मा, विशेष अतिथि अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, जिला परिवहन अधिकारी अरविंद भगत, सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश दुबे व इलेक्ट्रानिक एवं प्रेस मीडिया व अधिकारी / कर्मचारी की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया।

 रामकृष्ण साहू ने 35 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बाइक हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हेलमेट रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रक्षित निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, थाना साजा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रवासी यादव, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी, उप निरीक्षक राकेश साहू के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सिग्नल चौक, कर्मा माता चौक, सिग्नल चौक, भारत माता चौक, बस स्टैण्ड, चौपाटी, जय स्तंभ चौक, रेस्ट हाऊस चौक, होते हुये यातायात कार्यालय थाना सिटी कोतवाली परिसर तक किया गया। 35 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ के दौरान इलेक्ट्रानिक एवं प्रेस मीडिया बंधुओ को हेलमेट वितरण किया गया । 

कार्यक्रम अन्तर्गत प्रत्येक दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल कॉलेजों, आम चौक चौराहों एवं थाना स्तर पर लोगों को यातायात नियम, सुरक्षा एवं यातायात से जुड़ी जानकारी दिया जायेगा। हेलमेट रैली, रंगोली, निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता, लर्निग लायसेंस कैंप, वाहन चालको का स्वस्थ्य परीक्षण शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रणबीर शर्मा ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की यातायात नियमों का पालन करने से ही जीवन सुरक्षित रहता है। जीवन अनमोल है, इसके महत्व को समझें। हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। स्वयं सुरक्षित रहें और अन्य लोगो को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित करें। जब किसी व्यक्ति द्वारा शराब सेवन कर, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट या तेज गति से वाहन चलाने के दौरान सडक दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो इसका असर उनके घर परिवार सहित आने वाले पीढियो पर पडती है इसलिए आम नागरिकों से अपील किया कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का पालन करने और सजगतापूर्वक वाहन चलाने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

उन्होने कहा कि जब कभी दोपहिया वाहन से सडक पर निकलें, तो संयमित गति से वाहन चलाये एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यह सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एक माह का शुभारंभ कार्यक्रम है लेकिन यातायात जागरूकता कार्यक्रम लगातार जिले के स्कूल कॉलेजों, आम चौक चौराहों एवं ब्लाक व थाना स्तर पर चलता रहेगा।

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने 35 वॉ राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2025 के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की यातायात के नियमों का हमेशा पालन करने एवं अधिक से अधिक हेलमेट धारण संबंधी प्रोत्साहन देने हेतु पुलिस का सहयोग करें, जिससे सड़क हादसों के दौरान संभावित हेलमेट नहीं पहनने के कारण हो रही मौतो को रोका जा सके। आपका जीवन अमूल्य है। विभिन्न पारिवारिक कार्यक्रमों में हम खर्च करते है, परंतु एक कम कीमत के हेलमेट को लेने एवं धारण करने हेतु काफी सोच-विचार करते है एवं नहीं लेते है, जो उचित नहीं है। किसी प्रकार के वाद विवाद से बचकर हेलमेट खरीदें एवं उसे धारण करें। आपका परिवार आपके आने की राह देखता है, उसका ध्यान रखे। मानव जीवन अनमोल है इसे व्यर्थ न गवायें, यातायात नियमों का पालन कर जीवन सुरक्षित करें। साथ ही कहा कि शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाये एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

उक्त 35 वॉ राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2025 जागरूकता अभियान के सफल संचालन एवं प्रचार-प्रसार कर आमजन मानस को जागरूक करने हेतु उपस्थित सभी प्रेस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के बंधुओं से अपील किया गया।

सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आमजन को यातायात के नियमों का हमेशा पालन करनें एवं दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया । साथ ही 35 वॉ राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2025 जागरूकता अभियान के दौरान प्रेस मीडिया के माध्यम से आमजन मानस को जागरूक करने हेतु अपनी सहमती व्यक्त किये।

एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की ने इस कार्यक्रम में आने के लिए सभी का अभार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती वर्षा चौबे के द्वारा किया गया | कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान सहायक सूचना अधिकारी राहुल बघेल, स्टेनो धर्मेंद्र शर्मा, पुलिस कार्यालय स्टाफ, समस्त थाना/चौकी के अधिकारी / कर्मचारीगण, यातायात /पुलिस लाईन/इलेक्ट्रानिक एवं प्रेस मीडिया, उपस्थिति थे।

ये भी पढ़ें थाना साइबर क्राइम एटा द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: थाना साइबर क्राइम एटा द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश
Next: पत्रकार ही पत्रकार की करवा सकती है हत्या …

ख़बरें और भी

  • छत्तीसगढ़
  • ताजा खबरें
  • दुर्ग
  • सूचना

बेमेतरा में समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों का एक माह के भीतर गुणवत्ता पूर्ण निराकरण किया जाएगा

sadikapavitra April 10, 2025 0
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • सूचना

नगर पालिका बेमेतरा को मिला एक पानी टैंकर, निवासी दिनेश गौतम ने पत्नी नीता गौतम के स्मृति में दानस्वरूप किया भेंट

sadikapavitra March 28, 2025 0
  • छत्तीसगढ़
  • ताजा खबरें
  • दुर्ग

चौथी बार दिनेश दुबे बने सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष महासचिव योगेश राजपूत  ब्यू

sadikapavitra March 26, 2025 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 1
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0
प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.