2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के उद्देश्य से कार्यालयो में लंबित प्रकरणो का अभियान चलाकर किया जायेगा निराकरण
सिंगरौली। भारत सरकार प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्पेसल कैम्पेन 5.0 का आयोजन राज्य शासन के समस्त शासकीय कार्यालयो में आयोजित किए जाने का निणर्य लिया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित प्रकरणो फाईलो और अपीलो का त्वारित वा पारदर्शी निपटरा कार्यालयो में स्वच्छता, कचरा निस्तारण तथा ई कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा देना है। साथ ही कर्मचारियो वा अधिकारियो में सेवा भाव तथा जबावदेही को सुदृढ़ करना है।
वही आम जनता की शासन से की गई आपेक्षाओ का त्वारित निदान होने से शासन के प्रति भरोसा बड़ेगा और कार्यालयो में बेहतर स्वच्छता और ई कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण से स्वच्छता वा हरित शासन व्यवस्था स्थापित होगी।
