सिंगरौली जिले में पटवारियों की कथित मनमानी और रिश्वतखोरी के मामलों ने ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। लगातार सामने आ रही शिकायतों ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना पैसे दिए जमीन से जुड़े कार्य नहीं किए जा रहे, जबकि शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार जिले में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पटवारियों द्वारा फोन पे के माध्यम से भी पैसे ट्रांसफर कराने की बात कही गई थी शिकायतें होने के बावजूद कई मामलों को हल्का बताकर रफा-दफा कर दिया जाता है, जिससे पीड़ितों को न तो न्याय मिल पाता है और न ही उनका पैसा वापस हो रहा है। बताया जाता है कि पूर्व में पटवारी गंगा सिंह वैश्य पर 1 लाख 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे थे। आरोप है कि एक सीसीएल कर्मी, जो जयन क्षेत्र का निवासी था, जो रिटायरमेंट के बाद अपने बच्चों के लिए जमीन खरीदी थी।
