Skip to content
March 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • सिंगरौली नगर निगम में चल रहा अवैध बैठकी वसूली का सिंडिकेट 
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली नगर निगम में चल रहा अवैध बैठकी वसूली का सिंडिकेट 

VIKAS KUMAR DUBEY October 27, 2025
IMG-20251027-WA0137

सिंगरौली नगर निगम में चल रहा अवैध बैठकी वसूली का सिंडिकेट

ठेला व्यापारियों से रोजाना ₹50 से ₹200 तक वसूली

सिंगरौली। प्रदेश भर में बैठकी वसूली पर रोक के बावजूद सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र में यह अवैध कारोबार न सिर्फ जारी है, बल्कि संगठित रूप ले चुका है। नगर निगम के नाम पर गठित कुछ कथित “स्थानीय गिरोह” प्रत्येक दिन फुटपाथ और ठेला दुकानदारों से ₹50 से ₹200 तक की रकम वसूल रहे हैं, और यह सिलसिला महीनों से चल रहा है।

 

जगह के हिसाब से तय है वसूली की दर

पड़ताल में यह तथ्य सामने आया है कि यह वसूली “एक रेट लिस्ट” के हिसाब से होती है मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक और बस स्टैंड क्षेत्र में ₹150 से ₹200 तक, जबकि नव जीवन विहार, नवानगर, जयंत, मोरवा, परसौना इत्यादि इलाकों में ₹50 से ₹100 तक की वसूली की जा रही है। वसूली करने वाले लोग खुद को “नगर निगम के आदमी” बताते हैं ताकि कोई सवाल न उठाए। छोटे दुकानदारों ने बताया कि जो पैसा नहीं देता, उसकी दुकान हटवा दी जाती है या रोजाना परेशान किया जाता है। एक ठेला संचालक ने नाम नही छापने की शर्त पर रोते हुए कहा कि साहब, बैठकी तो सरकार ने बंद कर दी, पर हमारे लिए बंद नहीं हुई। हर दिन ₹100 देना पड़ता है, वरना ठेला उलट दिया जाता है।

 

फुटपाथ व्यापारियों की कमर टूटी

महंगाई और मंदी के बीच, फुटपाथी दुकानदारों की कमाई वैसे ही सीमित है। अब इन अवैध वसूली ने उनके लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि यदि वे प्रशासन के पास शिकायत करने जाते हैं, तो अगले दिन उनकी दुकान पर दुगना दबाव बना दिया जाता है। एक महिला सब्ज़ी विक्रेता ने बताया हम डर के मारे कुछ नहीं बोलते, साहब! रोज का रोजाना गुज़ारा चलता है, पुलिस और नगर -निगम कोई सुनवाई नहीं करता। शहर के व्यापारिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन इस पूरे गिरोह की पहचान कर, FIR दर्ज करे और वसूली रद्द की जाए।

लोगों का कहना है कि यह न सिर्फ छोटे व्यापारियों की लूट है, बल्कि शासन के आदेशों की खुलेआम अवहेलना भी है। इन सबका यह भी कहना है कि सरकार तो आत्मनिर्भर भारत और स्ट्रीट वेंडर योजना चला रही है, पर ज़मीनी हकीकत यह है कि ठेलेवाले अब भी ‘वसूली टैक्स’ दे रहे हैं।

 

महापौर रानी अग्रवाल बोलीं जानकारी मिली है, जाँच कराएँगे

जब इस मामले में महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें भी जानकारी मिली है कि कुछ लोग बैठकी के नाम पर वसूली कर रहे हैं। जबकि बैठकी जिले में पूरी तरह से बंद है। यह गंभीर मामला है, छठ पूजा के बाद इसकी जाँच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। महापौर ने यह भी स्वीकार किया कि इस तरह की वसूली से नगर निगम की छवि धूमिल होती है और गरीब व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ बढ़ता है।

 

आयुक्त सविता प्रधान का बयान जाँच के बाद सख्त कार्रवाई होगी

नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कहा कि बैठकी वसूली पर प्रदेश सरकार ने पहले ही रोक लगा दी है। अगर सिंगरौली में कोई भी ऐसा कर रहा है, तो वह पूरी तरह अवैध है। हम इस मामले की जाँच कर रहे हैं और दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंगरौली में “तालिबानी सजा” वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
Next: जिला चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर में नर्सो के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार से मरीज परेशान

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 1
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0
प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.