सावधान! कला कुंज में ग्राहकों से लूट और बदसलूकी: घटिया कपड़े बेचकर ‘एक दाम’ के नाम पर डकैती
बैढ़न (सिंगरौली): शहर के वाढन स्थित ‘कला कुंज’ कपड़ा प्रतिष्ठान की तानाशाही और घटिया कार्यप्रणाली का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। ‘एक दाम’ की दुकान का ढोंग रचने वाला यह शोरूम न केवल ग्राहकों की जेब पर डाका डाल रहा है, बल्कि अपनी कमियां उजागर होने पर अभद्रता पर उतारू हो जाता है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक महिला ग्राहक ने कला कुंज से 1500 रुपये की एक कुर्ती खरीदी थी। दुकानदार ने कपड़े की गुणवत्ता के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन हकीकत पहली धुलाई में ही सामने आ गई। महज एक बार धोने पर कुर्ती का रंग पूरी तरह उतर गया और वह पहनने लायक नहीं रही।
शिकायत पर दिखाई ‘मलिक’ ने दबंगई
जब पीड़ित महिला अपनी शिकायत लेकर दुकान पहुंची और घटिया सामग्री के बारे में बताया, तो अपनी गलती मानने के बजाय दुकान मालिक और स्टाफ बौखला गए। अपनी साख बचाने के चक्कर में उन्होंने महिला ग्राहक के साथ अमर्यादित व्यवहार और अभद्रता की। एक सम्मानित ग्राहक के साथ इस तरह का बर्ताव कला कुंज की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
संपादकीय टिप्पणी: जागिए ग्राहक, जागिए!
“कला कुंज जैसे संस्थान केवल विज्ञापनों और ‘फिक्स्ड रेट’ के बोर्ड के पीछे अपनी लूट की दुकान चला रहे हैं। जनता की मेहनत की कमाई पर डाका डालने वाले ऐसे दुकानदारों को सबक सिखाना जरूरी है। जो दुकानदार अपनी बेची गई सामग्री की जिम्मेदारी नहीं ले सकता और महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानता, उसका बहिष्कार होना चाहिए।”
हमारी अपील:
ऐसे धोखेबाज और बदतमीज दुकानदारों से सामान खरीदने से बचें। आप अपनी गाढ़ी कमाई इन्हें ‘ठगने’ के लिए नहीं देते। अगर आपके साथ भी ऐसी धोखाधड़ी हुई है, तो आवाज उठाएं और उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाएं।
खबर का असर: अब बारी आपकी है, ऐसे लूट केंद्रों को पहचानें और सुरक्षित रहें।
