सरई के घोघरा में बीच सड़क पर भिड़े दो कोयला ट्रेलर, कई घंटे यातायात रहा बाधित
मध्य प्रदेश सिंगरौली विकास दुबे।
नगर परिषद सरई के मुख्य मार्ग घोघरा के पास बुधवार को सुबह 4 बजे करीब दो कोयला वाहन ट्रेलर आमने सामने भिड़ गए। इन ट्रकों के भिड़ने के बाद सड़क पर जाम लगना शुरू हुआ। यह जाम कुछ ही देर में कई किलोमीटर लंबा दोनों तरफ से जाम लग गया। इस दौरान कामकाजी लोगों के लिए यह जाम बड़ी मुसीबत बन गया कड़ी मशक्कत के बाद करीब सुबह 10 बजे जाम खुल पाया।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे घोघरा के पास तेज रफ्तार से आमने-सामने से निकल रहे दो कोयला वाहन आपस में बीच सड़क में क्रॉसिंग के दौरान टकरा गए। इससे दोनों कोयला वाहन भी सड़क पर ही खड़े हो गए। जिससे मुख्य सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। वहीं मुख्य सड़क बाधित होने से यातायात भी ठप्प हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर आधा सैकड़ा से अधिक ट्रकों की लंबी लाइन लगी थी। घोघरा की सड़क जो सकरी है, जिसकी वजह से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। सुबह हुई इस घटना की जानकारी सरई पुलिस को लगी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रेलरों को सड़क से हटवाया तब कहीं जाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू हुआ।
