Skip to content
March 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • जबलपुर
  • सम्पत्ति मिलते ही मां की ममता को किया शर्मशार जन्म देने वाली मां को चिलचिलाती धूप में मरने के लिए छोड़ा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • जबलपुर
  • ताजा खबरें
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

सम्पत्ति मिलते ही मां की ममता को किया शर्मशार जन्म देने वाली मां को चिलचिलाती धूप में मरने के लिए छोड़ा

sadikapavitra April 28, 2025

जमीन हड़प ली, फिर बूढ़ी मां को तपती धूप में खुली छत पर मरने के लिए छोड़ दिया.. पूरा मामला दहला देगा दिल जन्म देने वाली मां की ममता को कलयुगी बेटे ने किया शर्मशार 

मध्यप्रदेश / जबलपुर 

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला आया है जिसे जानकर आपका भी दिल दहल जाएगा. यहां एक कलयुगी बेटे ने पहले तो अपनी 95 साल की बूढ़ी मां से पूरी जमीन हड़प ली और फिर उसे तपती छत पर मरने के लिए छोड़ दिया.

तेज धूप में छत पर तिरपाल के अंदर रहने को मजबूर पीड़ित वृद्धि मां 

गुमनाम पत्र के आधार पर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने तहसीलदार जानकी उईके को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ किराना व्यापारी मेवालाल गुप्ता के घर छापा मारा, तो वो दंग रह गए. वहां का दृश्य बेहद मार्मिक था. 95 वर्षीय रामपति गुप्त छत पर 40 डिग्री तापमान में एक पतले तिरपाल के अंदर बैठी थी.

20250428 000151

जबलपुर मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी 95 साल की मां को संपत्ति मिलने के बाद खुले आसमान के नीचे छत पर रहने को मजबूर कर दिया. यह दर्दनाक सच्चाई तब सामने आई जब जिला प्रशासन को एक गुमनाम पत्र मिला जिसमें बताया गया था कि त्रिमूर्ति नगर के नंदन विहार में एक बुज़ुर्ग महिला को उनके ही बेटे ने अमानवीय स्थिति में छोड़ रखा है.

जबलपुर में आसमान आग उगल रहा है, जबलपुर में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है. मामला उजागर होते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.

गुमनाम पत्र से खुली क्रूरता की पोल

मां… जिसने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों की परवरिश में लगा दी, उसी मां को बुढ़ापे में अपने ही बेटे के अत्याचार का शिकार होना पड़ा. जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के नंदन विहार में एक बेटे ने अपनी मां को खुले आसमान के नीचे दहकती छत पर तड़पने के लिए छोड़ दिया, वह भी तब जब उसने अपनी मां से सारी संपत्ति अपने नाम करवा ली थी.

कैसे उजागर हुआ मामला?

पड़ोसियों के दिल को चीरती इस वृद्धा की वेदना आखिरकार ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सकी. किसी ने गुमनाम पत्र लिखकर कलेक्टर को मां की पीड़ा से अवगत कराया. पत्र मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना ने तुरंत तहसीलदार और पुलिस की टीम को मौके पर भेजा.

छत पर मिली दर्दनाक तस्वीर

जब अधिकारी नंदन विहार स्थित घर पहुंचे तो छत पर जो मंजर था, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था. भीषण गर्मी में वृद्धा एक फटी हुई पुरानी खाट पर बैठी हुई थी, सिर पर केवल एक पतली पन्नी तनी थी. सूरज की तपती किरणों और गर्म फर्श पर नंगे पैर बैठे रहना उसकी मजबूरी बन गई थी.

बताया जा रहा है कि कई महीनों से वृद्ध मां को ऐसे ही खुले में जीने पर मजबूर किया गया या कहे कि मारने का इंतजार किया जा रहा है, पहले जब मां नीचे आती थी तो बेटे ने सीढ़ियों पर गेट लगवा दिया, ताकि वह घर के भीतर न आ सके. खाने के नाम पर उसे बासी रोटियां और गंदे बर्तनों में पानी दिया जाता था.

क्या था पूरा मामला?

मेवा लाल गुप्ता की मां को पहले घर में सामान्य तरीके से रखा जाता था. लेकिन कुछ समय पहले बेटे ने मां से सारी जमीन-जायदाद अपने नाम करा ली. इसके बाद वृद्धा को घर से बेदखल कर छत पर भेज दिया गया. बेटे, बहू और नाती सभी ने उसकी उपेक्षा की, जबकि पड़ोसी वृद्धा की हालत देखकर आंसू बहाते रहे.

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर पहुंची टीम ने वृद्धा को तत्काल मुक्त कराया. फिलहाल वृद्धा को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और पड़ोसियों ने मांग की है कि उसे किसी अच्छे वृद्धाश्रम में भेजा जाए, जहां उसे सम्मानपूर्वक जीवन मिल सके.

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: किसान कांग्रेस और बसपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम हमले के विरोध में फूंका पाकिस्तान का पुतला
Next: छत पर सोने गई थी युवती, सुबह मिली निवस्त्र हालत में क्षत-विक्षत लाश, 

ख़बरें और भी

Screenshot_20260325-121855.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
IMG-20260325-WA0006
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
FB_IMG_1774370634587
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष? Screenshot_20260325-121855.Facebook 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

March 25, 2026 0
जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!* IMG-20260325-WA0006 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

March 25, 2026 0
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन FB_IMG_1774370634587 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

March 24, 2026 0
कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..? FB_IMG_1774370186678 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..?

March 24, 2026 0
दहाड़: जिसकी हमने की थी भविष्यवाणी, उसी पर लगी मुहर; हमारी खबर की सटीकता ने फिर गाड़े झंडे! FB_IMG_1774367144598 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

दहाड़: जिसकी हमने की थी भविष्यवाणी, उसी पर लगी मुहर; हमारी खबर की सटीकता ने फिर गाड़े झंडे!

March 24, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Screenshot_20260325-121855.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
IMG-20260325-WA0006
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
FB_IMG_1774370634587
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0
FB_IMG_1774370186678
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..?

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.