
20240203 210605
झूम उठे श्रोता श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण के जन्म महोत्सव पर
पवन विश्वकर्मा (उ.प्र.) सुल्नतानपुर :– धनपतगंज क्षेत्र के चंदौर गांव में मुख्य यजमान प्रमोद सिंह के यहां शिवेश शास्त्री जी महराज के पावन मुखार बिंद से चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा के साथ जन्मोत्सव का भव्य महोत्सव मनाया गया इस अवसर पर उपस्थित श्रोता झूम उठे।
भगवान के जन्म पर भजन “नंद जी के,यशोदा जी के आंगन में बज रही आज बधाई” जब कथा वाचक शिवेश शास्त्री जी महाराज ने गाया तो उपस्थित श्रोता झूमते हुए नाचने लगे।
इसके पूर्व कथा वाचक ने भगवान द्वारा भक्त प्रहलाद की रक्षा करते हुए भगवान के समदर्शी और पक्षपाती नहीं असुर जाति के शत्रु नहीं है अपितु भक्त के रक्षक होने की कथा को सुनाया।
समुद्र मंथन की कथा मत्स्या अवतार की कथा सूर्य वंश में अंबरिश महाराज की कथा,मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की संपूर्ण कथा एक श्लोक में वर्णन किया।
इस अवसर पर मुख्य यजमान डॉ.प्रमोद सिंह पत्नी पूनम सिंह द्वारा कथा श्रवण में पहुंचे हिन्दुस्तान अखबार के पत्रकार व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मण्डल अध्यक्षअनुराग द्विवेदी जिलाध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी, जिलामंत्री इंद्रेसेन दुबे, महामंत्री अंजनी तिवारी को अंग वस्त्रम और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर की प्रतिमा भेंट करके स्वागत किया गया।
इस मौके पर रणंजय सिंह शिवम ,वशिष्ठ मिश्रा, विकास सिंह, मुन्नू गुप्ता,मित्रसेन यादव ,अर्जुन मिश्रा,बृजेंद्र, करमजीत,कास्यप सिंह,सत्यदेव,राज सिंह,तनुज,आंचल,एकता,शिवांशिका समेत सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।