महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों से रूबरू होंगी प्रादेशिक पर्यवेक्षक नीलम सिंह
सिंगरौली महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहर एवं ग्रामीण) पद के दावेदारों से मिलने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रादेशिक पर्यवेक्षक श्रीमती नीलम सिंह 26 अक्टूबर को सिंगरौली दौरे पर रहेंगी। श्रीमती नीलम सिंह दोपहर 3 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सभी दावेदारों एवं आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनके विचार एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण को जानेंगी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने तथा आगामी रणनीति पर भी चर्चा की संभावना है। महिला कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
