भाजपाइयों ने मनाया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, निकली तिरंगा यात्रा
मध्य प्रदेश, सिंगरौली।
सिंगरौली । 17 मई को सिंगरौली शहर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। हाल ही में पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी घटना के जवाब में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के समर्थन में भाजपाइयों ने एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, इस यात्रा में युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह से शामिल हुए।
उक्त यात्रा की शुरुआत राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैंढ़न से प्रारंभ होकर हायर सेकंडरी चौराहा, काली मंदिर रोड़, अम्बेडकर चौक, तुलसी मार्ग, मस्जिद चौक होते हुए जय स्तंभ पहुंची, जहां पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा संयोजक नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय व सह संयोजक भाजपा नेता ध्रुव सिंह द्वारा तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एवं संचालन किया गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शीर्ष कांत देव सिंह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व सीडा उपाध्यक्ष नरेश शाह, भाजपा नेता अरविंद दुबे, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. डीके मिश्रा, जन प्रयास फाउंडेशन अध्यक्ष शिवेन्द्र पाण्डेय, समाजसेवी राजेश दुबे, मिथलेश मिश्रा सहित हजारों की संख्या में देशप्रेमी व पुलिस प्रशासन तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।