बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
सिंगरौली,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरगवां के अध्यक्ष विपिन तिवारी द्वारा तहसील बरगवां में राज्यपाल के नाम 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बढ़ते डीजल, गैस एवं पेट्रोल के दामों सहित विभिन्न स्थानीय मुद्दों को उठाया गया।
स्थानीय समस्याओं में बरगवां तहसील अंतर्गत शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे, लंबित सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। साथ ही बरगवां नगरी क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य में हो रही देरी से स्थानीय व्यापारियों एवं आम जनमानस को हो रही परेशानी के त्वरित समाधान की मांग रखी गई।
इसके अलावा नगर परिषद में कार्यरत मजदूरों के पीएफ भुगतान, दैनिक मजदूरी में हो रही देरी एवं बढ़े हुए दर लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल रही।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरगवां के अध्यक्ष विपिन तिवारी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र दुबे, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र वर्मा, मुन्नी लाल यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अभिलाष सिंह, सूरज पांडे, जिला महामंत्री उपेंद्र द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अशोक वैश्य, पंचायत कमेटी अध्यक्ष रामनरेश व्यास, दीर्घज साकेत, संदीप सिंह, अभिषेक तिवारी, धीरन गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, सुरेंद्र द्विवेदी, राजकुमारी बसोर, प्रभाकर शास्त्री, दिवाकर पाण्डेय सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
