
*सिंगरौली:– सिंगरौली के प्रथम विधायक पंडित श्यामकर्तिक दुबे जी के पुण्यतिथि पर जिले के कांग्रेसियों ने शारदा इन होटल में उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए उनको याद किया। बतादे कि पंडित श्यामकर्तिक दुबे सिंगरौली के एक कद्दावर जुझारू समाजवादी विचारधारा के नेता थे। जिन्होंने लगातार पांच बार विधायक के रूप में सिंगरौली का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने यह सफलता किसी का दयापात्र बनकर नहीं बल्कि अपने कर्मों से हासिल की थी। जानकारी के लिए बतादें कि सिंगरौली के राजनैतिक क्षितिज मे भीष्म पितामह का दर्जा रखने वाले सिंगरौली के प्रथम विधायक पंडित जी के नाम से प्रसिद्ध पं. श्याम कार्तिक दुबे ने 96 वर्ष की उम्र में 16 जून 2015 को अपने सिंगरौलीवासियों को अलविदा कह दिया था।
ज्ञात हो कि स्व. पं. श्यामकार्तिक दुबे ने 5 बार सिंगरौली का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें 1948 से 1952 के मध्य विंध्यप्रदेश विधान सभा मण्डल में महाराजा रीवा की एडवाइयजरी कमेटी के सदस्य के पद को मिलाकर पं. श्याम कार्तिक 52-57, 57- 62, 62-67 के मध्य सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी के रूप में लगातार 4 सत्र एवं सन 72-77 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हो मध्यप्रदेश विधान सभा में सिंगरौली का प्रतिनिधित्व किया। डा. राम मनोहर लोहिया, राजनारायण सिंह जैसे नेताओं के अत्यंत करीबी रहे पं. श्याम कार्तिक ने सिंगरौली को सोने की चिड़िया निरूपित करते हुये कहा था कि उद्योगपतियों की गिद्ध दृष्टि इस पर लगी हुई है जिसने यहां कि प्राकृतिक संपदाओं को लूटना चाहती है और यहां का नौजवान यदि इसे संभाल ले तो वह राज कर सकता है।
उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित रामअशोक शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय, मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राघवेंद्र श्रीवास्तव “मुनखू”, जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण के उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के सिंगरौली ग्रामीण के कोषाध्यक्ष ललित सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह भोले, जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के महामंत्री रामकुमार शाह, युवा नेता विकाश सिंह गहरवार आदि रहे।