Skip to content
March 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • सिंगरौली
  • पुरानी सड़क को नवनिर्माण दिखाकर 25 लाख का घोटाला….
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

पुरानी सड़क को नवनिर्माण दिखाकर 25 लाख का घोटाला….

VIKAS KUMAR DUBEY August 22, 2025
IMG-20250822-WA0122

पुरानी सड़क को नवनिर्माण दिखाकर 25 लाख का घोटाला….

देवसर जनपद के ढोंगा पंचायत का मामला, डीएमएफ से राशि हुई है खर्च

ग्रामीणों ने कहा कई वर्ष पहले हुआ था नवनिर्माण और घाट कटिंग का कार्य

 

सिंगरौली। जिले के जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोंगा में 25 लाख रुपए के घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है सरपंच सचिव ने करीब 10 वर्ष पुरानी एक सड़क को नवनिर्माण करने के लिए डीएमएफ से राशि स्वीकृत कराकर 25 लाख रुपए हजम कर लिए, इस घोटाले में सरपंच सचिव तथा रोजगार सहायक के अलावा उपयंत्री सहित विभाग के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है इस फर्जीबाड़े को लेकर ग्रामवासी काफी आक्रोशित हैं , ग्रामीणों का मानना है कि 25 लाख रुपए में तो पीसीसी का निर्माण हो गया होता लेकिन सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है और करीब 25 लाख रुपए खर्च हो गए, सरपंच सचिव ने इस घोटाले को अंजाम तक पहुंचने से पहले यह नहीं देखा कि करीब 10 वर्ष पुरानी पुलिया पूर्व मे सड़क निर्मित होने का प्रमाण देने के लिए पर्याप्त है।

 

डीएमएफ से राशि हुई खर्च

 

ढोंगा पंचायत में छुहिया पहुंच मार्ग का यह घोटाला खनिज प्रतिष्ठान मद से हुआ है, जिले का खनिज प्रतिष्ठान मद विकास कार्यों के लिए खर्च होना चाहिए लेकिन यहाँ के जिम्मेदार अधिकारी इस मद के दुरुपयोग पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं और आए दिन बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं।

 

करीब चार दिन तक चला था कार्य

 

ग्राम वासियों के अनुसार 10 वर्ष पुरानी सड़क को नवनिर्माण दिखाने के लिए करीब चार दिनों तक कार्य चला था जहां जेसीबी मशीन लगाकर आसपास की मिट्टी रोड में डाल दी गई और कुछ बजरी भी डाली गई है लेकिन सड़क का मरम्मत भी ठीक से नहीं कराया गया है चूंकि सड़क पुरानी थी और नव निर्माण के नाम पर राशि स्वीकृत कराई गई थी ऐसी स्थिति में पूरी साजिश के तहत घोटाला किया गया है।

 

संविदाकार के माध्यम से कराया काम

 

ग्राम वासियों ने यह भी बताया कि करीब चार दिन तक जो भी कार्य हुआ है वह किसी रंगलाल साहू के माध्यम से कराया गया है जबकि पंचायत में ठेकेदारी प्रथा लागू नहीं है फिर भी यदि ग्राम वासियों द्वारा लगाए गए आरोप में सच्चाई है तो सरपंच सचिव ने ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराकर एक ओर गांव के मजदूरों के साथ अन्याय किया है वहीं सरकार को भी खुली चुनौती दी है फिलहाल अब इसमें सच्चाई क्या है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

विभाग के जिम्मेदारों की मिली भगत से हुआ खेल

 

सड़क का नवनिर्माण के नाम पर करीब 25 लाख रुपए खर्च करने का मामला सामने आने के बाद इतना तो तय हो गया है कि सरपंच सचिव के अलावा इस खेल में विभाग के अन्य भी जिम्मेदार शामिल हैं, फिलहाल ग्राम वासियों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

 

पुलिया दे रही पुरानी सड़क होने का प्रमाण

 

इस सड़क में निर्मित करीब करीब 10 वर्ष पुरानी पुलिया की स्थिति यह बता रही है कि सड़क का निर्माण भी पुलिया के साथ या उसके पहले हुआ रहा होगा अब सवाल यह खड़ा होता है कि जब सड़क ही नहीं बनी थी तो पुलिया क्यों बनाई गई मतलब पूर्व में सड़क बनी थी इसी वजह से तो पुलिया का निर्माण कराया गया था अब 10 वर्ष पुरानी पुलिया और करीब 4 माह पूर्व सड़क का नव निर्माण यह निश्चित रूप से संदेह के घेरे में है।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बगैर परमिट के कोयला खदानों में चल रहे 8 वाहन जब्त, 
Next: एक युद्ध सड़क दुर्घटना के विरुद्ध तीन दिवसीय संघर्ष यात्रा सम्पन्न

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 1
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0
प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.