Skip to content
March 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • पार्षदों का सत्ता संघर्ष बना प्रशासनिक चुनौती, “मेयर इन काउंसिल” कक्ष पर जबरन कब्जा
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

पार्षदों का सत्ता संघर्ष बना प्रशासनिक चुनौती, “मेयर इन काउंसिल” कक्ष पर जबरन कब्जा

VIKAS KUMAR DUBEY September 25, 2025
IMG-20250925-WA0242

पार्षदों का सत्ता संघर्ष बना प्रशासनिक चुनौती, “मेयर इन काउंसिल” कक्ष पर जबरन कब्जा

नगर पालिक निगम सिंगरौली में एक अजीब और गंभीर घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 33 की पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य – श्रीमती रुक्मुन देवी ने वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद व नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष – श्रीमती सीमा जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाया है कि उन्होंने “मेयर इन काउंसिल” कक्ष पर जबरन कब्जा कर लिया। रुक्मुन देवी ने इसे अतिक्रमण, अपमान और आत्म-सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में रुक्मुन देवी ने लिखा है कि वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद – सीमा जायसवाल ने नगर पालिक निगम के कानून और प्रावधानों की अवहेलना करते हुए उनके अधिकार क्षेत्र में घुसपैठ की है, जबकि नियम के मुताबिक वार्ड प्रतिनिधियों का ऐसा कोई अधिकार नहीं है। रुक्मुन देवी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह सामाजिक रूप से अपमानजनक और पद की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला मामला है। काबिल- ए-गौर हो कि नगर निगम में फरियादी पार्षद और महापौर आम आदमी पार्टी से हैं, जबकि आरोपी पार्षद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष है।

परिषद अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भाजपा के हैं, जबकि नगरीय निकाय अधिनियम 1956 के अनुसार नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का कोई औपचारिक प्रावधान नहीं है। एफ‌आईआर की धमकी और प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग ने इस विवाद को कानूनी स्तर तक पहुँचा दिया है।सिंगरौली नगर निगम में यह विवाद केवल व्यक्तिगत टकराव नहीं है, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक संतुलन की भी बड़ी चुनौती है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षदों के बीच सत्ता संघर्ष ने स्थानीय प्रशासनिक निर्णयों और निगम की कार्यप्रणाली पर भी असर डालना शुरू कर दिया है।

नगर निगम के नियम और अधिनियमों में नेता प्रतिपक्ष के औपचारिक अधिकार न होने के बावजूद, भाजपा सक्रिय रूप से विपक्ष की भूमिका निभा रही है, जिससे सत्ता संघर्ष और भी जटिल हो गया है। लोगों का मानना है कि यदि इस विवाद को समय पर नियंत्रित नहीं किया गया, तो इसका असर केवल पार्षदों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नागरिक सेवाओं और प्रशासनिक निर्णयों की गति पर भी पड़ सकता है। पत्र में नगर निगम आयुक्त, विधायक, पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारियों को एफ‌आईआर दर्ज करने और आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करने की बात भी कही गई है। सिंगरौली के राजनीतिक गलियारों में इसे पार्षदों के बीच सत्ता संघर्ष और व्यक्तिगत प्रतिशोध के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि नगर निगम के इस तरह के विवादों का सीधे तौर पर जनता और प्रशासन पर भी असर पड़ सकता है। यह घटना स्थानीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया की कमजोरियों को भी उजागर करती प्रतीत हो रही है।

निगमायुक्त ने कहा:
आयुक्त नगर पालिक निगम सिंगरौली – सविता प्रधान का कहना है कि…घटनाक्रम की जानकारी और शिकायत मिली है, समिति का गठन कर जांच कराई जाएगी, जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही होगी। यह सही है कि नगरीय निकाय अधिनियम 1956 के अनुसार नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का कोई प्रावधान नहीं है।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा गिरफ्तार, भाजपा विधायक की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
Next: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, धानी गांव की घटना

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 1
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0
प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.