Skip to content
March 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • अलीगढ़
  • दो पक्षों में हो रहे टकराव का शोर सुनकर बाहर आई महिला को लगी गोली। हायर सेंटर किया रेफर
  • अलीगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें

दो पक्षों में हो रहे टकराव का शोर सुनकर बाहर आई महिला को लगी गोली। हायर सेंटर किया रेफर

sadikapavitra April 23, 2025

महिला को गोली सिर में लगी। हालत गंभीर होने मेडिकल काॅलेज से रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संवाददाता काव्याश रावत 

(उ.प्र.) एटा :- एटा के कोतवाली देहात के गांव नगला समन में सोमवार की देर रात दो पक्षों के मध्य किसी बात के कारण लड़ाई-झगड़ा हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। शोर सुनकर घर से बाहर निकली महिला के गोली लग गई। गंभीर हालत में उसको मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

20250423 012509

नगला समन निवासी गोविंद यादव ने बताया कि गांव में दो पक्षों के मध्य विवाद हो रहा था। शोर सुनकर मां कुसुमा देवी घर के बाहर दरवाजे पर आ गईं। तब तक विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए जान लेने पर उतारू हो गए। दोनों ही ओर के युवक तमंचा निकालकर फायरिंग करने लगे। इसी बीच एक युवक ने गोली चलाई जो दरवाजे पर बैठी मां के सिर में आकर लगी।

गोली लगते ही मां गंभीर रूप से घायल हो गईं और लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। चीख सुनकर परिजन घर से बाहर निकले और गंभीर रूप से घायल मां को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। रोहित ने रोते हुए बताया कि मां की आंख और चेहरा गोली लगने से खराब हो गया है। इस समय जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही एसएचओ कोतवाली देहात आरके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज में एएसपी राजकुमार और सीओ सिटी अजय रॉय पहुंचे और घायल के घरवालों से जानकारी ली। घायल महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया है। मामले में कोतवाली देहात पुलिस कार्रवाई कर रही है। एसएचओ आरके सिंह का कहना है कि गांव नगला समन में दो पक्षों में फायरिंग हुई है। इसमें एक महिला के आंख के पास छर्रे लगने से घायल हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला समन गांव में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक निर्दोष महिला घायल हो गई। घटना में कुसुमा देवी (58) को आंख के पास गोली लग गई। वह अपने घर के बाहर बैठी थीं।

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एटा जनपद में पाॅपुलर मेडिकल स्टोर में सेंधमारी सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
Next: स्पा सेंटर मैनेजर के हत्या के बाद भी MP के सिंगरौली में सेक्स रैकेट का गोरख धंधा जारी

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0
जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़ FB_IMG_1774012560263 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

March 20, 2026 0
अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप 3
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

March 20, 2026 0
खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य FB_IMG_1774012803830 4
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

March 20, 2026 0
एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा Screenshot_20260319-202651.Gmail 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा

March 19, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
FB_IMG_1774012803830
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.