विश्व शांति एवं समृद्धि और खुशहाली की कामना हेतु श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया
ब्यूरोचीफ पं0कृष्ण विहारी त्रिवेदी
गाजीपुर: जनपद गाजीपुर स्थित रवि कांत श्रीवास्तव के नवनिर्मित मकान में गत दिनों राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक सादिका के ब्यूरोचीफ पं0कृष्ण विहारी त्रिवेदी की अध्यक्षता में संगीतमय संपूर्ण श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मानस पाठ संपन्न होने के बाद श्री हनुमान चालीसा तथा संगीत में भजन कीर्तन देर शाम तक चला इसके बाद उपस्थित लोगों ने जमकर प्रसाद भी ग्रहण किया। 
इस अवसर पर हिंदू वाहिनी परिषद के मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, नगर मंत्री सरदार राजन सिंह, रोहित पटेल, घनश्याम गुप्ता, साहित्यकार अनिल सिंह अनिलाभ, राम सिंह यादव, आदि रहे। मानस पाठ संपन्न होने के बाद रविकांत श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया और मानस पाठ की सराहना की ।
ये भी पढ़ें महाकुंभ: ब्रीज के नीचे टेंट में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
