महापंचायत में जाने से रोकने पर किसानों ने किया प्रदर्शन, सिकंदराराऊ मार्ग जाम
ब्यूरो अमित चौहान
(उ.प्र.) एटा :- जलेसर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के पैतृक गांव में बृहस्पतिवार को महापंचायत में जा रहे किसानों को जिले की सीमा पर पुलिस ने रोक दिया। इस पर गुस्साए किसानों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
किसानों की समस्याओं को लेकर भानुप्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने पैतृक गांव नगला सुखदेव में महापंचायत बुलाई थी, इसमें शामिल होने के लिए पड़ोसी जनपद हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा से बड़ी संख्या में किसान पहुंचना शुरू हो गए।
क्षेत्राधिकारी नीतिश गर्ग और कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने आस-पास के थानों का फोर्स बुलाकर किसानों को जिले के बार्डर पर रोक दिया । फिरोजाबाद जिले से आ रहे किसानों को रजावली चौराहा पर रोका गया।
हाथरस और अलीगढ़ से आ रहे किसानों को कानऊ मोड़ पर रोक दिया गया। इसके विरोध में किसान सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। किसानों के प्रदर्शन करने पर सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर जाम लग गया। इसके अलावा सादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद मार्ग पर भी किसानों की भीड़ और प्रदर्शन से जाम जैसी स्थिति बन गई।
क्षेत्र के भाजपा नेता पम्मी ठाकुर, शिवप्रताप सिंह, श्यामवीर ठाकुर आदि ने पहुंचकर किसानों को समझाया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर जाम खुल सका। इधर किसान नेता भानुप्रताप सिंह ने आईजी आगरा, फिरोजाबाद के डीएम एवं एसपी से वार्ता होने के बाद महापंचायत समाप्त करने की घोषणा कर दी। तब जाकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे किसान शांत हुए।
कब्जा हटवाने की मांग पर अड़े किसाने नेता
अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी कुसाडी गांव में तैनात लेखपाल नेम सिंह राजपूत एवं कानूनगो महावीर सिंह की अत्यधिक व्यस्तता के कारण मुन्नीदेवी जी के खेत की पैमाइश एवं चकरोड की पैमाइश नहीं कर पा रहे हैं। इन्हें यहां से हटाकर अन्य किसी दूसरे कर्मचारियों की तैनाती की जाए। ग्राम सभा कंशुरी की गाटा संख्या 688 को भूमाफियाओ से लगभग 2 वर्ष पूर्व खाली कराया गया था जिस पर पुनः कब्जा कर लिया गया है उसे तत्काल खाली कराया जाए।
15 दिन वाला काम सालों बाद भी नहीं हुआ पूरा
किसान यूनियन के अध्यक्ष ने आगे कहा कि ग्राम दतौली में प्रेम सिंह के गाटा संख्या 99 की पक्की पैमाइश के लिए 13 मार्च 2009 को तहसीलदार एटा को रिपोर्ट भेजी गई थी। लेकिन निरीक्षण के बाद 15 दिन के अंदर सुनिश्चित कर पत्रावली को न्यायालय में भिजवाना सुनिश्चित करें लेकिन 15 दिन के स्थान पर आज तक लगभग 15 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं लेकिन उसके बाद भी 15 दिन वाला कार्य पूरा नहीं हुआ है।
किसानों ने मांग की कि गांव लालडूंडवार में सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से भू माफियाओं ने चरागाह की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसे तत्काल खाली कराया जाए। अशर्फी देवी पत्नी श्री सोनपाल सिंह निवासी नगला धर्म श्लोक 36 का फार्म स्कूल योजना रवि 2020 का अनुदान कृषि विभाग से नहीं मिला है।
अनुदान तत्काल बनाया जाए। ग्राम पंचायत ओरनी के गांव रामनगर के होडिल सिंह पुत्र प्रताप सिंह के नाम गलत तथ्यों के आधार पर 115c का मुकदमा करा दिया है। गाटा संख्या 808 में उक्त किसान के नाम 05 बीघा जमीन है उक्त मुकद्दमा को तत्काल खत्म किया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, युवा राष्ट्रीय महासचिव जुगेंद्र सिंह उर्फ जग्गू भैया, प्रदेश सचिव बबलू नागर, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मंडल प्रवक्ता पंडित ओमदेव शास्त्री, जिलाध्यक्ष विजय कुमार उर्फ पिंकी भैया, पवन कुमार फिरोजाबाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
बैठक में किसानों के मुद्दों का प्रमुख रूप से उठाया गया। प्रदर्शन में शामिल होने आए नये साथियों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराकर समाज हित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। प्रदर्शन के अंत में तहसीलदार सदर चंद्र प्रकाश जी को ज्ञापन सौंपा गया।