Skip to content
March 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • कतरिहार गांव के दर्जनों ग्रामीण एक बार फिर से कलेक्टर के दफ्तर में दिया आवेदन
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सिंगरौली

कतरिहार गांव के दर्जनों ग्रामीण एक बार फिर से कलेक्टर के दफ्तर में दिया आवेदन

sadikapavitra June 4, 2025
IMG-20250604-WA0669

पूर्व सरपंच और उनके बेटों के आतंक से परेशान ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के पास

 मध्य प्रदेश सिंगरौली विकास दुबे।

सिंगरौली। साहब हम लोग पूर्व सरपंच और उनके बेटों के आतंक से परेशान हैं। वर्षो से काबिजकास्त जमीन को जबरन कब्जा कर ले रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। उक्त बातें दुधमनिया तहसील क्षेत्र के ग्राम कतरिहार निवासी संतोष कुमार नाई, शिवकुमार नाई, ददऊ गुर्जर, समयलाल सिंह, राम कैलाश, रामबली, अमरजीत, भगवान सिंह, रामपाल सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर कलेक्ट्रेट दफ्तर पहुंच आवेदन पत्र देते हुये संयुक्त रूप से बताया। शिकायती आवेदन पत्र में ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व सरपंच रामनरेश गर्जर ने म.प्र. शासन कि करीब 200 एकड़ से अधिक भूमि का पट्टा यानी भूमि स्वामी अपने बाबा रामरूप भुतिया मॉ गोन्ही, बहन राधिक एवं अन्य परिवारजनों के नाम से करा लिया है। जिसके संबंध में 22 अप्रैल एवं 20 मई को कलेक्टर के जनसुनवाई में शिकायती आवेदन पत्र दिया गया। 20 मई को कलेक्टर के जनसुनवाई में आवेदन देकर हम सभी लोग अपने गांव आ रहे थे, तभी रामनरेश गुर्जर का छोटा भाई कमलेश गुर्जर ने रास्ता रोक कर शिवकुमार नाई एवं उनके भतीजे को गाली-गलौच देते हुये मारने के लिए दौड़ा और धमकाया कि सभी लोग जमीन छोड़ दो, नही तो सभी औरतों को विधवा बना दूंगा। किसी तरह जान बचा कर अपने-अपने घर पहुंचे। दूसरे दिन एसडीएम चितरंगी व मोरवा थाने में लिखित शिकायत की गई। लेकिन शिकायत करने के बाद पूर्व सरपंच एवं उनके परिजनों का इतना हौसला बुलंद हो गया कि जेसीबी मशीन लेकर सरकारी जमीन पर पहुंचे, जहां कई दिनों तक जमीन में बांध एवं मेढ़ बना कर कब्जा करते रहे। इस दौरान विरोध भी किया गया, जहां दबंगों ने मारने के लिए दौड़ा लिया।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जो कई दशको से उक्त जमीन में काबिज हैं, उसमें रामनरेश गुर्जर के द्वारा जमीन खाली करने के लिए हिदायत दी जा रही है। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि उक्त भूमि में कई दशको से काबिज कास्त कर परिवार का पालन-पोषण किया जा रहा है। जहां उक्त सरकारी भूमि में दबंगों की नजर है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रामनरेश गुर्जर पूर्व में कई अपराधों में शामिल रहा है। उसने म.प्र. शासन की फर्जी पट्टा भी कराया है और अब लगातार जमीन खाली करने की तरह-तरह की धमकियां दे रहा है। साहब हम लोंगों की रक्षा कीजिए और फर्जी पट्टा करने वालों सख्त कार्रवाई कीजिए, वरना म.प्र. शासन की जमीन उसी तरह धनपुत्र फर्जी पट्टा का षड़यंत्र रच कर सफल होते रहेंगे।

रास्ते पर किया कब्जा, आने-जाने में परेशानी
सरई तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलवानी निवासी जगजाहिर यादव पिता बिदई यादव ने कलेक्टर के जनसुनवाई में आवेदन पत्र देते हुये बताया कि आम रास्ते को बंसराज सिंह पिता जगमोहन वगैरह ने रास्ते में कब्जा कर लिया है। जिसमें आने-जाने नही दिया जा रहा है। तहसील में भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन इसका कोई हल नही निकला। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यदि उक्त रास्ते से निकलते हैं तो मारने-पीटने की धमकी देते हैं और अभद्र गालियां भी देते हैं। गांव के लोगों ने भी रास्ता बहाल करने के लिए कहा, लेकिन बंसराज किसी का नही सुन रहा है। जबकि यह रास्ता वर्षो से है।

जनसुनवाई में तीसरी बार शिकायत , परिणाम कुछ भी नही
कतरिहार गांव के म.प्र. शासन की भूमि में फर्जी पट्टा का आड़ दिखा कर कब्जा करने के मामले में पट्टा को निरस्त कर कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के द्वारा 22 अप्रैल, 20 मई एवं 3 जून को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनसुनवाई में मौजूद अधिकारी आवेदन पत्रों को देखकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को मार्क कर देते हैं और इसके बाद आवेदन पत्र कहा जाता है, उस पर क्या निर्णय होता है, शिकायत कर्ताओं को न्याय मिलता है कि नही, इस पर सवाल अब खड़े हो रहे हंै। ग्रामीणों का आरोप है कि जनसुनवाई केवल एक औपचारिकताएं बन कर रह गई है।

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सिंगरौली पुलिस की एक प्रेरणादायक पहल, बच्चों के आत्मविकास और संरक्षण की दिशा में
Next: अचल सम्पत्ति को कुर्क कर वशूली की जायेगी आवास योजना की अनुदान राशि

ख़बरें और भी

Screenshot_20260325-121855.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
IMG-20260325-WA0006
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
FB_IMG_1774370634587
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष? Screenshot_20260325-121855.Facebook 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

March 25, 2026 0
जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!* IMG-20260325-WA0006 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

March 25, 2026 0
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन FB_IMG_1774370634587 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

March 24, 2026 0
कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..? FB_IMG_1774370186678 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..?

March 24, 2026 0
दहाड़: जिसकी हमने की थी भविष्यवाणी, उसी पर लगी मुहर; हमारी खबर की सटीकता ने फिर गाड़े झंडे! FB_IMG_1774367144598 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

दहाड़: जिसकी हमने की थी भविष्यवाणी, उसी पर लगी मुहर; हमारी खबर की सटीकता ने फिर गाड़े झंडे!

March 24, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Screenshot_20260325-121855.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
IMG-20260325-WA0006
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
FB_IMG_1774370634587
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0
FB_IMG_1774370186678
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..?

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.