बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के बाद अब संत रविदास जयंती 12 फरवरी बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पहले मकर संक्रांति की तरह ही संत रविदास जयंती भी निर्बंधित अवकाश में शामिल थी।
मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे निर्बंधित अवकाश (स्वैच्छिक) के स्थान पर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
अपर मुख्य सचिव जितेन्द्र कुमार ने बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। संत रविदास जयंती के दिन ही महाकुंभ में माघी पूर्णिमा का पांचवां प्रमुख स्नान भी है। सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से अब सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, बैंक व कोषागार बंद रहेंगे।
राज्यपाल ने दी संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को संत गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन सत्य, समानता और मानवता के सिद्धांतों पर आधारित था। उनका जीवन सामाजिक समरसता की दिशा में प्रेरित करता है। उनका उपदेश आज भी समाज में व्यापक प्रभाव डालता है और उनके विचार हमें समानता, भाईचारे और प्रेम की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
ये भी पढ़ें सुर्खियों में एटा के जेलर… महिला ने की हाथापाई, बोली- ‘कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुकें