सिंगरौली। कांग्रेस सेवा दल यंग बीग्रेड सिंगरौली के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर आशुतोष कुमार शाह के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री बंशमणि प्रसाद वर्मा जी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाहवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामदयाल शाह की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष दरोगा पाठक ने की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शुक्ला जी, जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक शाह, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शाह , जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र वर्मा जी, सरई नगर अध्यक्ष भाई लाल शर्मा , रामबालक दुबे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामकृपाल शाह ,पार्षद रामगोपाल पाल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सूर्य द्विवेदी, राम राघव सिंह , सरपंच सखौहा दिलीप शाह , मंगल शाह , दयानिधि दुबे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश पांडे जी, संजय शाह , रमेश शाह , संतलाल शाह , पुष्पराज साह, धनंजय जायसवाल माडा ,राम भजन शाह, राम लखन शाह , राम सजीवन शाह तथा मनीष सिंह सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशुतोष कुमार शाह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।
