
अभियान के दौरान 8 वे दिन 88 ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही कर 114,500 जुर्माना अधिरोपित किया गया
सडक दुर्घटनाओ एंव उनमे होने वाली मृत्युदर को कम किए जाने की उद्देश्य चलाए जा रहे 15 दिवसीय अभियान के तहत की जा रही कार्यवाही। सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में दिनांक 08.09.2025 से 22.09.2025 तक यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध समस्त थाना और चौकी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाकर कार्रवाई की जा रही है जिसमें 88 ओवरलोड यात्री वाहन/माल वाहनों पर कार्यवाही की गई। ऑटो से हटाई गई अतिरिक्त सीट ऑटो चालकों द्वारा ऑटो के आगे पीछे अतिरिक्त सेट लगाकर ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठा कर परिवहन किया जाता है जिसे अभियान के दौरान क्षमता से अधिक परिवहन करने वालों ऑटो पर कार्यवाही के साथ-साथ ऑटो में चालकों द्वारा लगाई गई अतिरिक्त सीट को हटाया गया है।
अभियान के दौरान 08 दिवस में की गई कार्यवाही का विवरण
1. बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने पर कार्यवाही. 705 – 211500
2. बिना सीट बेल्ट का प्रयोग किए चार पहिया वाहन चलाने पर कार्यवाही 560 – 280000
3. शराब पीकर वाहन चलाना पर कार्यवाही 12 – 132000
4. गलत साइड से वाहन चलाना पर कार्यवाही। 132- 66000
5. ओव्हर लोडिग यात्री/मॉल वाहनो पर कार्यवाही. 88- 114000
6. बिना लायेसंस वाहन चलाना पर कार्यवाही 5 – 11000
7. बिना परमिट वाहन चलाने पर कार्यवाही 1 – 10000
8. मोबाईल से बात करते हुए वाहन चलाने पर कार्यवाही 5 – 5000
9. तेजगति से वाहन चलाने पर कार्यवाही 5 – 5000
10. बिना फिटनेस वाहन चलाना 8 -16000
11. अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही 105- 52500
उक्त सभी शीर्ष पर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की गई।
शासन की योजनाओ का प्रचार-प्रसार
15 दिवसीय अभियान के दौरान शासन द्वारा सडक सुरक्षा संबंधी योजनाए जैसे-राहबीर योजना, हिट एंड रन पीडित प्रतिकर योजना, कैश लेश योजना का अधिक से अधिकप्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे संबंधित फ्लेक्स बैनर चौराहा पेट्रोल पंपों पार्कों शासकीय कार्यालय में लगाया जा जिससे योजना की जानकारी अधिक से अधिक आम जनता तक पहुंचे। सिंगरौली पुलिस आमजन वासियो से अपील करती है, कि यातायात नियमो का पालन करे।