
20240217 181442
अधेड़-बूढ़े पुरुषों के संग करती हैं। स्कूल यूनिफॉर्म में कम उम्र की लड़कियां ‘पेड सेक्स’
जापान हाई स्कूल में डेटिंग? :- वॉशिंगटन पोस्ट ने इस पूरे मामले पर एक रिपोर्ट छापी है। एक हाई स्कूल कैफे में बैठे हुए एक अधेड़ उम्र शख्स ने अखबार को बताया, ‘इन लड़कियों से बात करना आसान है।
वहां बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ मैं बोर हो गया था।, स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए एक 17 साल की नाबालिग लड़की इस शख्स और उसके एक दोस्त के लिए बीयर और खाने-पीने की चीजें लेकर आई।
इन दोनों लोगों ने माना कि छोटी उम्र की यूनिफॉर्म पहनी लड़कियां उन्हें ज्यादा लुभाती हैं।
40 की उम्र के एक दूसरे अधेड़ शख्स ने कहा, ‘ये लड़कियां बहुत प्यारी लगती हैं, स्कूल यूनिफॉर्म में ये असलियत से ज्यादा प्यारी लगती हैं।’
दुनिया के कई देशों में यह आम बात है, लेकिन जापान का मामला अलग है।
यहां ‘हाई स्कूल डेटिंग’ का काफी चलन है, इसमें स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियां 40, 50 और इससे भी ज्यादा उम्र के पुरुषों के साथ डेटिंग करती हैं।
यह डेटिंग साधारण नहीं, बल्कि इसमें पैसों का लेनदेन होता है।
लड़कियां अपनी उम्र से कई गुना बड़ी आयु वाले पुरुषों के साथ डेटिंग करने के एवज में अच्छी-खासी रकम लेती हैं।
यह हाई स्कूल डेटिंग असल में
‘बाल वेश्यावृति’ का ही एक रूप है, जापान में इसे ‘JK’ या फिर ‘हाई स्कूल डेटिंग’ बिजनस कहा जाता है।
स्थानीय भाषा में JK का मतलब जोशी कोसेई होता है, जिसका अर्थ हाई स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां है। इसे यहां काफी मुनाफे का बिजनस माना जाता है।
जापान में एक खास तरह की डेटिंग का काफी प्रचलन है ,‘हाई स्कूल डेटिंग’ के नाम से जाने जानी वाली यह डेटिंग असल में बाल वेश्यावृति का ही एक रूप है।
इसमें स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए कम उम्र की हाई स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां 40,50 और इससे भी ज्यादा बड़ी उम्र के पुरुषों के साथ गुजारती हैं और इसके बदले पैसे लेती हैं।
इनमें से ज्यादातर मामले पेड सेक्स के होते हैं। चिंता की बात यह है कि जापान में आमतौर पर इसे काफी सामान्य समझा जाता है।