अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एटा में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा
एटा। नेहरू युवा केंद्र एटा के जिला युवा अधिकारी श्री पुनीत गोयल के निर्देशन में नेहरू युवा मंडल गदुआ, विकासखंड निधौली कलां द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2025 को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मंडल सचिव रवी यादव ने कहा कि यह दिवस न केवल महिलाओं के प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट करने का अवसर है, बल्कि उनकी आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उपलब्धियों को भी रेखांकित करता है।
मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा एस०, प्रधान अध्यापिका, सेंट जोसेफ क्रिश्चियन स्कूल, जिटौली, ने कहा कि महिलाओं की भूमिका को स्वीकारना और उन्हें सशक्त बनाना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
महिला सशक्तिकरण पर जोर
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और युवाओं ने महिला समानता, अधिकार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। आयोजकों ने समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस मौके पर स्थानीय युवा, समाजसेवी और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समानता के लिए कार्य करने की शपथ ली।
ये भी पढ़ें एटा मेडिकल कॉलेज में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ,