सिंगरौली।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की सिंगरौली टीम को सेवा और संघर्ष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाज़ा गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक वृहद राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।
समारोह में देश के कई सांसदों, उत्तराखंड के माननीय मुख्य न्यायाधीश तथा दिल्ली के पूर्व डीजीपी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन्हीं विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों से सिंगरौली जिले के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
सिंगरौली जिले से सम्मान पाने वालों में
अमित तिवारी, सत्येंद्र पासवान, रमन सिन्हा, सुशील वर्मा, राकेश राय एवं पंकज जायसवाल शामिल रहे।
संगठन को यह पुरस्कार विशेष रूप से विस्थापितों के मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और उत्पीड़ित वर्गों के लिए लगातार संघर्ष करने के लिए प्रदान किया गया। संगठन द्वारा किए जा रहे जमीनी स्तर के कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई।
इस उपलब्धि पर सिंगरौली जिले में हर्ष का माहौल है और सामाजिक संगठनों व नागरिकों ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
