सिंगरौली (म.प्र.)”हरियाली महोत्सव” के अंतर्गत सिंगरौली पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। आज थाना मोरवा एवं थाना नवानगर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी, पुलिस बल के सदस्य, स्थानीय नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार इस अभियान को जिले के अन्य थानों में भी चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने यह भी संदेश दिया कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
हरियाली महोत्सव जैसे आयोजनों से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों का निर्वहन भी गंभीरता से करता है।