सिंगरौली/सरई।
सरई तहसील स्थित के.बी ऑनलाइन नामक दुकान पर गरीब ग्रामीणों से खुलेआम अतिरिक्त वसूली किए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान संचालक द्वारा आधार कार्ड अपडेट, नाम-सुधार, मोबाइल नंबर लिंक, यहां तक कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर भी निर्धारित सरकारी शुल्क से कई गुना अधिक रकम वसूली जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि संचालनकर्ता अपनी “पहुँच” का हवाला देकर लोगों को मजबूर करता है कि यदि काम जल्दी और सही कराना है तो उन्हें पैसे देने होंगे, नहीं तो उनकी फाइलें लंबित रख दी जाती हैं..? इससे गरीब वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और वे मजबूरी में अतिरिक्त शुल्क देने को विवश हो रहे हैं..?
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों तक “सीधी पहुंच” का फायदा उठाकर वह बिना किसी भय के वसूली करता है—मानो उसे संरक्षण प्राप्त हो।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई करता है। क्या जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध वसूली पर लगाम लगाएंगे या फिर दुकान संचालक को खुली छूट मिलती रहेगी—यह सवाल अब ग्रामीणों के मन में लगातार उठ रहा है।
