शादियाबाद पुलिस द्वारा शातिर बदमाश मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी
गाजीपुर। शादियाबाद की पुलिस टीम द्वारा शातिर लुटेरा,बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार,जिसके कब्जे से 01 देसी तमंचा 315 बोर व 1 मोटर साइकिल पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा की जा रही थी | इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद व उप निरीक्षक देवेंद्र साहू मय टीम द्वारा बैरमपुर पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि साहब ग्राम लालपुर हरी लूट में शामिल अभियुक्त बल्लिपुर मोड की तरफ से परेवा की तरफ मोटरसाइकिल से आने वाला हैं। इसी क्रम मे अचीवर मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति बिना हेलमेट बैठे हुए चले आ रहे थे जब उन्हें रोकने का इशारा किया गया तो बदमाशो द्वारा मोटरसाइकिल पुनः वापस मोड़कर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से देशी तमंचे से 2 राउंड फायर किया गया।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा फायर किया गया तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु CHC मनिहारी भेजा जा रहा है। एक अन्य बदमाश रिशु कुमार पुत्र राजेंद्र भारती उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम लाल पुर हरी थाना शादियाबाद जनपद गाज़ीपुर मौके से गिरफ्तार कर लिया गया | अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान घायल बदमाश ने अपना नाम जयप्रकाश कुमार पुत्र सुरेश राम उम्र 28 निवासी लालपुर हरी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर बताया|भागने का कारण जानने की कोशिश की गई तो उक्त बदमाश द्वारा बताया गया कि साहब मैंने व मेरे साथियो ने थाना शादियाबाद जनपदवासियों गाजीपुर में लूट की घटना कारित किया है पकड़े जाने के डर से मै फायर करते हुए भागने लगा गलती हो गई माफ कर दीजिए।
ये भी पढ़ें थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता
