छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर महेशानन्द श्रीवास्तव
गाजीपुर: दिलदारनगर कुश स्मारक उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, मेहंदी, रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रदर्शनी बनाकर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं की सराहना की।
प्रदर्शनी में छात्राओं ने हाइड्रोलीक बीज, ऑटोमेटिक लाइट, पावर फिल्टर, कॉर्बन ब्लाक, पॉवर हाउस, जल का स्तर, ग्रीन सिटी, फीट स्टोन सेतु. चंद्रयान, जल संग्रहण, पाचन तंत्र, किडनी स्ट्रक्चर, पलाट ऐनीमेन्ट, प्यारा गांव, जेसीबी, कुश स्मारक पैथलॉजी, पवन चक्की,प्राणी कोशिका, उत्सर्जन तंत्र, आर्वत सारणी, ज्वालामुखी, मानव नेत्र, रंगोली, महात्मा बुद्ध, आलेखन सहित प्रदर्शनी बनाया।
प्रदर्शनी में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए, जिसमें कक्षा 6 से 12 की छात्राएं शामिल रही। इसमें भी सफल प्रतिभागी बच्चों को स्कूल द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं औड़िहार गौतम स्पोर्ट अकादमी में प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 9 की दो बच्चियों जिसमें 42 से 44 किलो वर्ग में फलकनाज तथा 45 से 48 किलो वर्ग में दरकशा को बॉक्सिंग में प्रथम स्थान आने पर स्टेट लेवल में गोल्ड मेडल मिला था। विद्यालय की ओर से दोनों छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें निर्माण में प्रयोग हो रही घटिया सामग्री अधिकारी मौन
