मोरवा मे निकली भव्य तिरंगा यात्रा।
मध्य प्रदेश सिंगरौली विकास दुबे।
आपरेशन सिंदूर के बाद सेना के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा नगर निगम क्षेत्र के मोरवा मे निकली गई। सर्व समाज द्वारा आयोजित इस यात्रा मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह की विशेष उपस्थिति रही। प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह विशाल जन समूह के साथ स्वयं हांथों मे तिरंगा लेकर नगर के सभी मुख्य मार्गों पर यात्रा के साथ चले और सेना को आपरेशन सिंदूर की सफलता पर अपना नैतिक समर्थन दिया तथा सेना और राष्ट्र के सम्मान में नारे लगाए।
यह तिरंगा यात्रा मोरवा मे दिनांक 21 मई को शायंकाल के समय निकाली गई । यात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर परिसर से हुआ तथा सम्पूर्ण नगर भ्रमण करने के बाद यात्रा का समापन हुआ । यात्रा में नगर वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा भारतीय सेना के पराक्रम को नमन करते हुए गगन भेदी नारों के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा तथा समर्पण को प्रकट किये। शोभायात्रा मे समाज के हर वर्ग के नागरिकों तथा भूतपूर्व सैनिकों की बड़ी संख्या मौजूद थी।
यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार , मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरूवंशी, संदीप झा, जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, जिला मंत्री अरविन्द तिवारी, किरन सागर, नम्रता सिंह, तथा दर्जनों भूतपूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही।