सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के रम्पा में देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहाँ तेज रफ्तार ट्रैक्टर और सोनेट कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर का इंजन दो हिस्सों में बंट गया, जबकि सोनेट कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि हादसा इतना भीषण होने के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज करते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति दुर्घटना का कारण मानी जा रही है।
