पुलिस बल कर्मियों पर हमला, SI की मौत मऊगंज में बड़ा विवाद

संवाददाता मुस्ताक अहमद
(म.प्र.) मऊगंज :- मऊगंज में बड़ा विवाद सामने आया, जब पुलिस कर्मियों, तहसीलदार और आदिवासी ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। उग्र भीड़ ने पुलिस के जवानों पर कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया, जिसमें थाना प्रभारी और तहसीलदार समेत कई अधिकारी घायल हो गए। इस हमले में एसआई रामचरण गौतम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला अधिकारी को बंधक बना लिया गया।
घटना का पूरा विवरण
ग्राम रमनगरी पंचायत के गड़रा गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर उग्र ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। मऊगंज में लाइन ऑर्डर हुआ प्रभावित, थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका ,ए एस आई जवाहर सिंह यादव, बृहस्पति पटेल,गंभीर रूप से घायल, घायल अवस्था में एसडीओपी अंकित सुल्या ग्रामीणों के बीच गिरी, कई पुलिसकर्मी भी घिरे, सिविल अस्पताल, आशिर्वाद हास्पिटल मऊगंज में कराया गया भर्ती, वहीं कई पुलिस कर्मी वहां पर फंसे हुए हैं जिन्हें भारी छोटी आई है
स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची एसडीओपी अंकित सुल्या को भी उग्र भीड़ ने घेर लिया, जिससे पुलिसकर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि कई पुलिसकर्मी वहां फंस गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
एसआई (SI) की मौत, तनावपूर्ण हालात
एसआई रामचरण गौतम, जो एसएफ के जवान के रूप में नियुक्त थे, को हमले के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, एसडीओपी अंकित सुल्या को बंधक बना लिया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त है। पुलिस बल की कई टुकड़ियां मौके पर तैनात कर दी गई हैं, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर ग्रामीणों द्वारा लगातार जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। रीवा के कंट्रोल रूम से लगातार सभी टुकड़ियों से संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
कैसे हुआ हमला?
मिली जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसे शांत कराने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी ,लेकिन ग्रामीणों ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया इस हिंसक हमले में पुलिस टीम के कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रशासन सतर्क
घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। कई घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
